फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कांतारा, रिलीज डेट आई सामने!

Thu, 17 Nov 2022 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Kantara OTT Release Rishab Shetty Movie Online Premiere Date Know All the Details here
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर बीते कई दिनों से धमाल मचाने वाली साउथ की फिल्म 'कांतारा' अब ओटीटी पर जल्द ही लोगों का मनोरंजन करती नजर आने वाली है। बता दें कि डेढ़ महीने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दक्षिण भारत के साथ ही हिंदी पट्टी में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 


TRP WEEK 45: लगातार नंबर वन रहे 'अनुपमा' को करारा झटका, तीसरे स्थान पर 'इमली' की हुई शानदार वापसी

Kantara OTT Release Rishab Shetty Movie Online Premiere Date Know All the Details here
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को पहले 4 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार के बाद फिल्म का डिजिटल रिलीज टाल दिया गया था। हालांकि अब खबर है कि यह फिल्म 24 नवंबर से ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 
Malaika Arora: ट्रोल्स को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मेरे बारे में बात करने के लिए कुछ नया दूं क्या?

Kantara OTT Release Rishab Shetty Movie Online Premiere Date Know All the Details here
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे हैंडल हैं जो दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म अगले हफ्ते डिजिटल पर आ जाएगी। दावे के मुताबिक इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में स्ट्रीम किया जा सकेगा। गौरतलब है कि रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 369 करोड़ की कमाई कर डाली है।
Ira khan: मंगेतर नूपुर शिखर की गोद में बैठी नजर आईं आमिर खान की बेटी आयरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara OTT Release Rishab Shetty Movie Online Premiere Date Know All the Details here
कांतारा - फोटो : Social media

फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए एक्सपर्ट्स अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में भी पहुंच सकती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं। इसका निर्देशन भी खुद उन्होंने ही किया है। आम लोगों के साथ सेलेब्स ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। बॉलीवुड के भी कई कलाकारों ने फिल्म देखने के बाद ऋषभ को इस तरह की फिल्म बनाने के लिए बधाई दी है।
An Action Hero Song: 'एन एक्शन हीरो' का सॉन्ग रिलीज, नोरा के साथ दिखी आयुष्मान खुराना की जबरदस्त केमिस्ट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed