फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstar Krishna: दादा के निधन पर महेश बाबू की बेटी ने शेयर किया इमोशनल नोट, कहा- अब पहले जैसा कभी...

Thu, 17 Nov 2022 01:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mahesh babu Daughter Sitara Ghattamaneni shared emotional note for her Grandfather Krishna
सितारा, कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा ने बुधवार (15 नवंबर) को 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेश बाबू के पिता भी अपने समय के सुपरस्टार थे जिनके लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग थी। एक्टर के अचानक चले जाने से पूरे परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। 


Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

Mahesh babu Daughter Sitara Ghattamaneni shared emotional note for her Grandfather Krishna
सितारा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच महेश बाबू की बेटी ने अपने दादा को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। सितारा ने अपने दादा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'वीकएंड पर अब लंच पहले जैसा कभी नहीं हो सकेगा। आपने मुझे बहुत सारी मूल्यवान चीजें सिखाईं … हमेशा मुझे हंसाया...अब यह सब मेरी यादों में ही बचा है। आप मेरे हीरो हैं... मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन आपको गौरवान्वित कर सकूंगी। मैं आपको बहुत मिस करूंगी।'
Photos Of The Day: रुबीना का स्टाइलिश लुक और शमा सिकंदर ने स्माइल से जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mahesh babu Daughter Sitara Ghattamaneni shared emotional note for her Grandfather Krishna
सितारा, नम्रता शिरोड़कर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले महेश बाबू के दोनों बच्चों  एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें गौतम घट्टामनेनी और सितारा घट्टामनेनी अपने दादा के चरणों में फूल चढ़ाते हुए नजर आए थे। बता दें कि सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए कृष्णा के पार्थिव शरीर को पद्मालय स्टूडियो में रखा गया था। गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 
Superstar Krishna: राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुपरस्टार कृष्णा का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए महेश बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh babu Daughter Sitara Ghattamaneni shared emotional note for her Grandfather Krishna
कृष्णा, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा को पहली सिनेमास्कोप फिल्म, पहली काउबॉय शैली और तेलुगु सिनेमा में पहली 70 एमएम की फिल्म पेश करने के लिए जाना जाता है। उनका करियर लगभग पांच दशकों का रहा। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं के अलावा, कई फिल्मी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया था। 
Filmy Wrap: बेटी को लिप किस कर फंसीं ऐश्वर्या और OTT पर आएगी ‘गोविंदा नाम मेरा’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed