{"_id":"637503091247e162453dc521","slug":"pushpa-the-rule-release-update-allu-arjun-starrer-film-part-2-to-be-made-400-crore-budget-as-per-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2 Update: इतने करोड़ में बन रही है अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', जानें कब तक होगी रिलीज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2 Update: इतने करोड़ में बन रही है अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', जानें कब तक होगी रिलीज
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी की कहानी पर आधारित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फैंस को अब इसके दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे इससे जुड़े अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। अब इसकी रिलीज और बजट को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है।
2 of 4
पुष्पा 2अपडेट
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्ट वन से दो गुना ज्यादा है 'पुष्पा 2' का बजट
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' की सफलता के बाद अब इसके दूसरे भाग को और भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी चल रही है। पुष्पा पार्ट वन को 195 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसका दूसरा भाग यानी 'पुष्पा द रूल' को तकरीबन 400 करोड़ के मेगा बजट में बनाया जाएगा।
3 of 4
फिल्म- पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां से शुरू होगी पार्ट 2 की कहानी
'पुष्पा द राइज' में एक मजदूर के लाल चंदन की लकड़ी के माफिया बनने तक की कहानी दिखाई गई थी और इस फिल्म के अंत में पुलिस ऑफिसर के किरदार में फहाद फासिल की दमदार एंट्री दिखाई गई थी। अब पुष्पा पार्ट 2 में जहां पुष्पा राज पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हो चुका है तो वहीं भंवर सिंह शेखावत जैसे तेज तर्रार पुलिसवाले से टक्कर भी होने वाली है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला भाग समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म- पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पुष्पा पार्ट 2' कब तक होगी रिलीज
सूत्रो के मुताबिक, मेकर्स पुष्पा के दूसरे पार्ट की शूटिंग में मेकर्स कोई जल्द बाजी नहीं करना चाहते हैं और साथ ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन तीन से चार महीने लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म साल 2024 में मार्च अप्रैल तक रिलीज हो सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।