फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने पति एंटनी संग शेयर की वेकेशन की रोमांटिक तस्वीरें, लिखा- 'मन यहां लेकिन...'

Wed, 11 Jun 2025 09:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

Maldives Vacation Photos: साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
Keerthy Suresh shares Maldives vacation photos with hubby Antony Thattil see pics
कीर्ति सुरेश और एंटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने अपने सोशल मीडिया पर पति एंटनी थाटिल के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी शानदार तस्वीरें मालदीव वेकेशन की हैं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ कीर्ति ने एक खास नोट भी लिखा है।

Keerthy Suresh shares Maldives vacation photos with hubby Antony Thattil see pics
कीर्ति सुरेश और एंटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
कीर्ति सुरेश का इंस्टाग्राम पोस्ट
कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपेन पति एंटनी की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'मानसिक रूप से #Maldives में शारीरिक रूप से यहां मेकअप रूप में...।' 

View this post on Instagram

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

Keerthy Suresh shares Maldives vacation photos with hubby Antony Thattil see pics
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
कीर्ति की इन शानदार तस्वीरों पर साउथ एक्ट्रेस श्रेया सरन ने लिखा, 'हेलो सुंदरी'। वहीं कई यूजर्स ने भी कीर्ति की इन तस्वीरों पर लाजवाब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तमिलनाडु आप दोनों को खुश देखकर अच्छा लगा।' तो वहीं कई फैंस ने कीर्ति की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keerthy Suresh shares Maldives vacation photos with hubby Antony Thattil see pics
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
कीर्ति की शादी
कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से 12 दिसंबर 2024 को गोवा में शादी की थी। उन्होंने पारंपरिक हिंदू और मलयाली ईसाई विवाह समारोह में शादी की। इस शादी में साउथ की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। साउथ एक्टर विजय दलपति भी कीर्ति की शादी में शामिल हुए थे।     
 
विज्ञापन
Keerthy Suresh shares Maldives vacation photos with hubby Antony Thattil see pics
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
कीर्ति का करियर
कीर्ति ने कई बेहतरीन साउथ फिल्में की हैं। कीर्ति ने रिंग मास्टर, नेनु शैलजा, रजनीमुरुगन और रेमो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। साउथ फिल्मों के अलावा कीर्ति ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में बुज्जी रोबोट को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा कीर्ति ने फिल्म बेबी जॉन से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कलीस ने किया है। यह एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कीर्ति के अलावा वरुण धवन, वामिका गब्बी , जारा ज्याना और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed