फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash: केजीफ सुपरस्टार यश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन करेंगे अपनी आगामी फिल्म की घोषणा

Wed, 29 Mar 2023 12:01 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
KGF Superstar kannada Actor Yash Will Announce his Next Film In Coming Apr
Yash - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। होम्बे फिल्म्स केजीएफ 2 पिछले साल 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब कन्नड़ फिल्म उद्योग के सूत्रों का कहना है कि वह उसी डेट को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।  यश के फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है, जिसका इंतजार काफी वक्त से हो रहा थे। 

KGF Superstar kannada Actor Yash Will Announce his Next Film In Coming Apr
Yash - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक इन प्रोजेक्ट्स में हैं व्यस्त
खबरों की मानें तो यश अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं। यश की अगली फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा इसको लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। इस लिस्ट में शंकर, नार्थन, और अन्य निर्देशकों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि नार्थन ने शिव राजकुमार के साथ एक फिल्म साइन की है, जिस पर वह अभी काम कर रहे हैं। शंकर इन दिनों गेम चेंजर पर काम कर रहे हैं और उसके बाद वह इंडियन 2 के लिए काम करेंगे। 

KGF Superstar kannada Actor Yash Will Announce his Next Film In Coming Apr
Yash - फोटो : सोशल मीडिया

अपने प्रोडक्शन हाउस तले कर सकते हैं फिल्म तैयार
सभी निर्देशकों की व्यस्तता को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यश किस निर्देशक के साथ नजर आने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा कि इस अगले प्रोजेक्ट्स के साथ यश खुद निर्देशक बनेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यश इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस तले तैयार करेंगे। आपको बता दें कि एक्टर के प्रोडक्शन हाउस का नाम उनकी बेटी आयरा के नाम के ऊपर रखा जाना था। यश अपनी बेटी आयरा को लकी चार्म मानते हैं। खबरों के अनुसार इसकी घोषणा भी 14 अप्रैल को हो सकती है। 

Sun Cinema : प्राण और राजेश खन्ना को एक साथ लेकर फिल्म बनाने से क्यों घबराते थे निर्माता-निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Superstar kannada Actor Yash Will Announce his Next Film In Coming Apr
Yash - फोटो : सोशल मीडिया

बंदूकों का प्रशिक्षण करते नजर आए थे यश
रिपोर्ट्स के अनुसार यश की अगली फिल्म के लिए प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।  बीते दिनों कन्नड़ एक्टर यश को साल 2022 में जे जे पेरी के साथ बंदूकों पर प्रशिक्षण करते देखा गया था, जिसके लिए वह हॉलीवुड में थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। बंदूकों का प्रशिक्षण करते हुए एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था-लक्ष्य तक पहुंचने का हमेशा एक ही तरीका होता है, चुनौती, इसे पहचानने की होती है। धन्यवाद मेरे दोस्त जे जे पेरी, क्या शानदार दिन है। अगली बार यह कलाश्निकोव होना चाहिए। 

Priyanka Chopra: ऐसे हुई थी 'देसी गर्ल' की जिंदगी में निक की एंट्री, कंफ्यूजन के साथ हुई थी रिश्ते की शुरुआत

विज्ञापन
KGF Superstar kannada Actor Yash Will Announce his Next Film In Coming Apr
Yash - फोटो : सोशल मीडिया

14 अप्रैल को कर सकते हैं अगली फिल्म की घोषणा
यश के सारे फैंस की निगाहें 14 अप्रैल पर टिकी हुई हैं।  कन्नड़ स्टार के करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्टर जल्द ही किसी नई फिल्म की घोषणा अप्रैल में कर सकते हैं और वह अभी इस पर काम करने में व्यस्त हैं। 

National Film Awards: कब शुरू होंगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की प्रविष्टियां, निदेशालय से नहीं मिला जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed