फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: नयनतारा के हाथ लगी मणिरत्नम की फिल्म! साउथ के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती आएंगी नजर

Thu, 20 Apr 2023 05:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Apr 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
KH 234 reports claims Nayanthara to seen next to Kamal Haasan his upcoming film with Mani Ratnam
नयनतारा - फोटो : social media

साउथ की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली नयनतारा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के ही कारण चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने बच्चों के कारण, तो कभी फैंस द्वारा परेशान किए जाने के कारण जहां एक तरफ अभिनेत्री की निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ उनका प्रोफेशनल करियर भी उड़ान भर रहा है। अभिनेत्री जल्द ही शाहरुख खान के साथ अपनी आगामी फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक नयनतारा को मणिरत्नम निर्देशित और कमल हासन अभिनीत फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।   

KH 234 reports claims Nayanthara to seen next to Kamal Haasan his upcoming film with Mani Ratnam
कमल हासन, नयनतारा, मणिरत्नम - फोटो : social media

एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा को कमल हासन की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद बताया जा रहा है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 'केएच 234' है, जिसका के निर्देशन की कमान मणिरत्नम के हाथ में है। यह खबर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से चल रही है और इस खबर के आने के बाद से ही फैंस इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

KH 234 reports claims Nayanthara to seen next to Kamal Haasan his upcoming film with Mani Ratnam
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

'केएच 234' की खास बात यह है कि कमल हासन इस फिल्म के जरिए मणिरत्नम के साथ 35 साल बाद फिर काम करते नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'नायगन' में काम किया था। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि कमल हासन मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी के चाचा भी हैं।
TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
KH 234 reports claims Nayanthara to seen next to Kamal Haasan his upcoming film with Mani Ratnam
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

'केएच 234' में नयनतारा अगर मुख्य भूमिका निभाती हैं, तो यह पहली बार होगा जब अभिनेत्री स्क्रीन पर कमल हासन के साथ काम करती नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं वह इस फिल्म के जरिए मशहूर निर्देशक मणिरत्नम के साथ भी पहली बार ही काम करती नजर आएंगी। इसके साथ ही, यह भी पहली बार होगा कि मणिरत्नम, कमल हासन और ए आर रहमान एक साथ काम करेंगे। यह बड़ी खबर भी है, क्योंकि ये तीनों अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज माने जाते हैं। एक अफवाह यह भी है कि तृषा कृष्ण को भी इस फिल्म के लिए साइन किया गया है। हालांकि, अभी किसी भी खबर के लिए आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
KH 234 reports claims Nayanthara to seen next to Kamal Haasan his upcoming film with Mani Ratnam
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'जवान' के बारे में बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एटली ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि हैं। 'जवान' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म है और फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई है।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed