फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiccha Sudeep: 'मक्खी' से सिनेमा पर छाए सुदीप, इस वजह से नाम के आगे 'किच्चा' लगाते हैं अभिनेता

Sat, 02 Sep 2023 09:14 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 02 Sep 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Kiccha Sudeep birthday special know about actor career and personal life here in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : अमर उजाला

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप आज यानी 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा में भी जबर्दस्त एक्टिंग से सुर्खियां बटोरी है। किच्चा सुदीप रियलिटी शो 'बिग बॉस' कन्नड़ भी होस्ट करते हैं। अभिनेता का असली नाम सुदीप संजीव है, लेकिन अब वो अपने नाम के आगे किच्चा लगाते हैं। सुदीप अपने नाम के आगे किच्चा क्यों लगाते हैं। इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। 

Kiccha Sudeep birthday special know about actor career and personal life here in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से हुई थी। टीवी सीरियल 'प्रेमा कादंबरी' से उन्हें काफी पहचान मिली, जिसके बाद सुदीप ने साल 1997 में 'थायवा' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान एस एस राजामौली की फिल्म 'ईगा' यानी 'मक्खी' से मिली। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि सुदीप अपने नाम के आगे किच्चा क्यों लगाते हैं? तो आपके बता दें कि तो यह नाम उनका 2001 में आई फिल्म हुच्चा की वजह से पड़ा। हुच्चा में सुदीप के किरदार किच्चा को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि सुदीप का नाम और करियर दोनों ही बुलंदी पर पहुंच गए और तभी से वो नाम के आगे किच्चा सुदीप लगाने लगे। 

Kiccha Sudeep birthday special know about actor career and personal life here in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

सुदीप ने स्पर्शा, हुच्चा, वीरा मदाकरी, रन, हेब्बुली, द विलेन, पहलवान जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, हुच्चा, नंदिनी और स्वाति मुथु के लिए लगातार तीन साल तक कन्नड़ फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता है। किच्चा न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि कई और कलाओं में भी दक्ष हैं। किच्चा ने एक्टिंग के साथ ही निर्देशन, गायकी और बतौर स्क्रीन राइटर भी अपना जलवा बिखेरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiccha Sudeep birthday special know about actor career and personal life here in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा करीब 20 फिल्मों में बतौर सिंगर अपनी आवाज दे चुके हैं। किच्चा सुदीप ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है। सुदीप ने साल 2008 में रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म फूंक से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था और इसके बाद वो रन, फूंक 2, रक्तचरित्र भाग एक और दो, दबंग 3 में भी नजर आए। दबंग के वक्त सलमान खान संग सुदीप का बॉन्ड खूब चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
Kiccha Sudeep birthday special know about actor career and personal life here in detail
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप भी अन्य सेलेब्स की तरह ही अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी कई बार चर्चा में रहे हैं। 2001 में किच्चा सुदीप ने प्रिया राधाकृष्णन से शादी की थी और कपल की एक बेटी है। किच्चा सुदीप एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं, जो अंडरप्रिविलेज्ड स्कूली बच्चों की मदद के लिए आगे रहता है।

यह भी पढ़ें-  R Madhavan: एफटीआईआई के अध्यक्ष बने अभिनेता आर माधवन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed