फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaniram Mittal: वो महाठग जिसने नकली जज बनकर रिहा कर दिए दो हजार कैदी, ‘कुरूप’ के निर्देशक बनाने जा रहे फिल्म

Mon, 26 Aug 2024 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Aug 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kurup director Srinath Rajendran next film based on a con man who got 2000 prisoners released by posing as jud
धनीराम और श्रीनाथ राजेंद्रन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चार्ल्स शोभराज, नटवरलाल, बंटी और बबली जैसे नाम हिंदुस्तानी मनोहर कहानियों में अपराध के दूसरे नाम रहे हैं। ठगों का अपना पूरा एक कुनबा हुआ करता था और यशराज फिल्म्स ने ऐसे ही कुनबे पर बाकायदा ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ जैसी फिल्म भी बना दी। लेकिन, ये फिल्म कुछ खास है। इस फिल्म का नाम है ‘मनीराम’ और ये बनने जा रही है एक ऐसे महाठग पर जिसने हरियाणा के झज्जर में नकली जज के रूप में नौकरी करते हुए करीब दो हजार कैदियों को फर्जीवाड़ा करके रिहा कर दिया। बंदे ने छह साल तो रेलवे में भी नौकरी की, वो भी फर्जी कागजात के सहारे।
Kurup director Srinath Rajendran next film based on a con man who got 2000 prisoners released by posing as jud
धनीराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मनीराम’ फिल्म जिस शख्स पर बनने जा रही है उसका असली नाम है धनीराम मित्तल, और उसका हाल में देहांत हुआ है। धनीराम मित्तल के कारनामों से अखबार भरे रहे हैं और पुलिस विभाग के दस्तावेज भी। इसी साल अप्रैल में परलोक सिधारे धनीराम शक्ल से इतना भोला दिखता था कि किसी को उस पर शक ही नहीं होता था। हजार से ज्यादा मामले तो उस पर कार चोरी के दर्ज रहे हैं। आखिरी बार वह दिल्ली में तब पकड़ा गया था, जब वह एक चोरी की कार कबाड़ वाले को बेचने जा रहा था। ये वाकया साल 2016 का बताया जाता है।

Kurup director Srinath Rajendran next film based on a con man who got 2000 prisoners released by posing as jud
कुरूप का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म 'कुरूप' और मेगास्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म 'कूथरा' से चर्चा में आए निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन इसी महाठग पर फिल्म 'मनीराम' बनाने जा रहे हैं। प्रीति

अग्रवाल और चेतन उनियाल द्वारा लिखी किताब 'मनीराम' पर आधारित इस फिल्म में 1969 से लेकर अप्रैल 2024 में धनीराम की मृत्यु तक के वे रोचक किस्से होंगे, जिनके बारे में हर जानकारी दिमाग घुमा देने वाली है। श्रीनाथ राजेंद्रन की पिछली फिल्म 'कुरूप' (2021) ने मलयालम सिनेमा में सौ करोड़ी फिल्मों को सुर्खियों में लाने की शुरुआत की। ये फिल्म केरल के सबसे कुख्यात भगोड़े सुकुमार कुरूप के जीवन पर आधारित थी। कुरूप ने 1984 में बीमा के आठ लाख रुपये हासिल करने के लिए न सिर्फ अपनी ही मौत का झूठा नाटक रचा था, बल्कि अपने कत्ल के इल्जाम में एक शख्स को हवालात भी पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kurup director Srinath Rajendran next film based on a con man who got 2000 prisoners released by posing as jud
श्रीनाथ राजेंद्रन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मनीराम’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पारी शुरू करने जा रहे श्रीनाथ राजेंद्रन कहते हैं, "आज सिनेमा किसी भी तरह की सीमाओं व भाषाओं से परे हो गया है। मैं हिंदी सिनेमा के नये सफर पर निकलने को लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। धनीराम मित्तल उर्फ 'मनीराम' भारत के आधुनिक इतिहास का सबसे पेशेवर व शातिर ठग रहा है। बड़े पर्दे पर इस किरदार को लाने के लिए मैं बहुत ही उत्सुक हूं।

विज्ञापन
Kurup director Srinath Rajendran next film based on a con man who got 2000 prisoners released by posing as jud
धनीराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक. फिल्म 'मनीराम' की पटकथा का अधिकांश हिस्सा लिखा जा चुका है और फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी साल 2025 में शुरू कर दी जाएगी। यह फिल्म हिंदी में शूट की जाएगी जिसे मलयालम और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर बोलीं- 'औरों में कहां दम था' को पूरे दिल से बनाया गया था, कम कमाई से हुई निराशा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed