फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, कुछ ही घंटों में इतने लाख लोगों ने किया फॉलो

Sun, 02 Apr 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Apr 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Leo Actor Vijay Makesh his Debut on Instagram gets 1.6 million followers with in Few hours
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी फिल्मों कि तरह ही तमिल एक्टर विजय ने इंस्टाग्राम पर भी धांसू एंट्री मारी है। फैंस को लंबे समय से उनका इस प्लेटफॉर्म पर इंतजार था। रविवार को सुपरस्टार ने अपना पहला पोस्ट किया, जिसे  देखकर उनके प्रसंशक खुशी से झूम उठे और बिना समय बर्बाद किए अपने फेवरेट सितारे से तेजी से जुड़ने लगे।


Rekha: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग

 

Leo Actor Vijay Makesh his Debut on Instagram gets 1.6 million followers with in Few hours
विजय - फोटो : Instagram

अपने पहले पोस्ट में एक्टर ने खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म लियो के लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हैलो नानबास और नानबिस (हैलो दोस्तों)। साथ ही, उनके अकाउंट के बायो में लिखा है, ''अभिनेता विजय के कार्यालय द्वारा संचालित आधिकारिक पेज।"
Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

View this post on Instagram

A post shared by Vijay (@actorvijay)

Leo Actor Vijay Makesh his Debut on Instagram gets 1.6 million followers with in Few hours
विजय और एटली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता द्वारा अपना पहला पोस्ट अपलोड करने के तुरंत बाद ही प्रशंसकों ने अपने हीरो का जोरदार स्वागत किया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'स्वागत है दलपति' तो दूसरे फैन ने लिखा, 'सिनेमा पर राज करने वाले सिर्फ दलपति विजय हैं।' इसके अलावा बहुत से फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर उनका खास अंदाज में वेलकम किया। 
Pradeep Sarkar Prayer Meet: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Leo Actor Vijay Makesh his Debut on Instagram gets 1.6 million followers with in Few hours
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फोटो पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, उन्हें कुछ ही घंटों में अब तक  उन्हें 16 लाख से अधिक लोग फॉलो भी कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता ने अभी तक अपने  अकाउंट से किसी को भी फॉलो नहीं किया है। 
Salaar: प्रभास ने इस मामले में 'सालार' के जरिए अपनी ही फिल्म 'बाहुबली 2' को दी मात, 'आरआरआर' को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Leo Actor Vijay Makesh his Debut on Instagram gets 1.6 million followers with in Few hours
विजय थलपति की फिल्म वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया

विजय को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर वरिसु में देखा गया था। वह वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो में व्यस्त हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के साथ संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। वह इसमें नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय केजीएफ चैप्टर में विलेन की भूमिका में दिखे थे। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी। 
दुखद: नहीं रहे दिग्गज टॉलीवुड कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed