फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lokesh Kanagaraj: मानागरम से लेकर लियो तक, अब तक इन धांसू फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं लोकेश कनगराज

Wed, 06 Nov 2024 02:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Nov 2024 02:00 AM IST
सार

निर्देशक लोकेश कनगराज जल्द ही प्रभास के साथ एक फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म से पहले आज उनकी सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं।

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Box Office report Card Leo Vikram kaithi Maanagaram Master
लोकेश कनगराज - फोटो : अमर उजाला

देश के सुपरहिट डायरेक्टरों की सूची में लोकेश कनगराज का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने जितनी भी फिल्मों का निर्देशन किया है, वे सभी हिट रही हैं। हाल ही में उनको लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह जल्द ही प्रभास के साथ एक फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म का एलान किया जा सकता है। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको लोकेश कनगराज की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Lokesh Kanagaraj Box Office report Card Leo Vikram kaithi Maanagaram Master
मानागरम - फोटो : यूट्यूब
मानागरम

लोकेश कनगराज ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत मानागरम नाम की फिल्म से की थी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुदीप किशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को  हिट घोषित किया गया था।

Lokesh Kanagaraj Box Office report Card Leo Vikram kaithi Maanagaram Master
कैथी - फोटो : यूट्यूब
कैथी

मानागरम के दो साल बाद लोकेश कनगराज फिल्म कैथी लेकर दर्शकों के बीच आए और जमकर वाहवाही लूटी। साल 2019 की इस फिल्म में कार्ति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म से लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) की शुरुआत हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Box Office report Card Leo Vikram kaithi Maanagaram Master
मास्टर - फोटो : यूट्यूब
मास्टर

लोकेश कनगराज की सफल फिल्मों में मास्टर का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपति भी नजर आए थे। समीक्षकों से इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म की धांसू कमाई की वजह से इसे टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Box Office report Card Leo Vikram kaithi Maanagaram Master
विक्रम - फोटो : यूट्यूब
विक्रम

इस सूची में कमल हासन अभिनीत फिल्म विक्रम का नाम भी शामिल है। साल 2022 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। धांसू कमाई के बाद इसे टिकट खिड़की पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed