तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे अब तक लियो, मास्टर, विक्रम और कैथी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। फिल्मों को डायरेक्ट करने के बाद अब वे बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम जी-स्क्वाड रखा है।
Lokesh Kanagaraj: अब फिल्मों का निर्माण भी करेंगे लोकेश कनगराज, निर्देशक ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकेश ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। नोट जारी करते हुए उन्होंने लिखा, "नमस्कार, पांच फिल्मों का निर्देशन करने के बाद मुझे अपने प्रोडक्शन वेंचर जी स्क्वाड के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह कहानी कहने और मनोरंजन के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए समर्पित होगा।"
Need all your love and support 🤗❤️@GSquadOffl pic.twitter.com/9NWou59tuE
उन्होंने आगे कहा, “पहले कुछ निर्माण में मेरे करीबी दोस्तों और सहायकों के रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए होगा। मैं ईमानदारी से चाहता हूं कि आप सभी देखें, आनंद लें और वही समर्थन दें जो आप सभी ने अब तक मुझे दिया है।''
बता दें कि लोकेश कनगराज न केवल तमिल सिनेमा में बल्कि देशभर में एक महत्वपूर्ण शख्सियत बनकर उभरे हैं। थलपति विजय अभिनीत उनकी हालिया फिल्म लियो की सफलता के बाद वे अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसे अस्थायी रूप से थलाइवर 171 नाम दिया गया है। फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल 2024 में शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभिनेता राघव लॉरेंस के संभावित रूप से विलेन की भूमिका में नजर आने की चर्चा है।
थलाइवर 171 के बाद, लोकेश कनगराज कार्ति के साथ बहुप्रतीक्षित कैथी 2 का निर्देशन करेंगे। वे सूर्या के निभाए गए किरदार रोलेक्स पर केंद्रित एक स्टैंडअलोन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसके बाद वे कमल हासन के साथ विक्रम 2 का निर्देशन करने वाले हैं, जिससे लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का समापन होने वाला है।
Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आमिर खान, पूर्व पत्नी किरण के साथ करेंगे शिरकत