{"_id":"6727a8b4b800ee4a9d094a5e","slug":"lucky-baskhar-was-nani-first-choice-instead-of-dulquer-salmaan-know-the-truth-here-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucky Baskhar: क्या लकी भास्कर के लिए पहली पसंद थे नानी? जानें क्या इसके पीछे की सच्चाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Lucky Baskhar: क्या लकी भास्कर के लिए पहली पसंद थे नानी? जानें क्या इसके पीछे की सच्चाई
लकी भास्कर बॉक्स ऑफिस कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म के साथ दुलकर सलमान तेलुगु सिनेमा के नए सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। फिल्म में उनके अभिनय को हर कोई तारीफ कर रहा है।
इस फिल्म को मिली रही वाहवाही के बीच ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि लकी भास्कर की भूमिका के लिए पहले नानी से संपर्क किया गया था, लेकिन कथित तौर पर वह पिता की भूमिका में नहीं दिखना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक इसके बाद कोई भी विकल्प न होने पर वेंकी एटलुरी ने दुलकर सलमान से संपर्क किया।
3 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
सच्चाई आ गई सामने
हालांकि, अब इन दावों को लेकर सच्चाई सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के यूनिट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि नानी की ओर से फिल्म को अस्वीकार करने की बात पूरी तरह से गलत है। सूत्र ने कहा कि निर्माताओं के दिमाग में हमेशा दुलकर सलमान थे और उनका नाम वेंकी एटलुरी और सह-निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास ने सुझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लकी भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही फिल्म
लकी भास्कर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन सात करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।