{"_id":"66d84c95dee8b36f3e03c57d","slug":"madras-high-court-sent-legal-notice-to-the-makers-of-goat-the-matter-is-related-to-vijay-film-bigil-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"G.O.A.T: मद्रास हाई कोर्ट ने 'जीओएटी' के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, विजय की ही फिल्म से जुड़ा है मामला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
G.O.A.T: मद्रास हाई कोर्ट ने 'जीओएटी' के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, विजय की ही फिल्म से जुड़ा है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा खास है, क्योंकि, इसके बाद वह अभिनय से संन्यास लेकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले 'द जीओएटी' के निर्माता अपनी एक फिल्म की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
2 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
दरअसल, 'द जीओएटी' का निर्माण अर्चना कपाथी की एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। विजय की सुपरहिट फिल्म बिगिल का निर्माण भी इसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किया गया था। 4 सितंबर (बुधवार) को मद्रास हाई कोर्ट ने विजय की नई फिल्म की रिलीज से पहले 'बिगिल' की स्क्रिप्ट की कथित चोरी के मामले में फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।
3 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
लेखक अमजथ मीरान ने कुछ साल पहले मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि 'बिगिल' की स्क्रिप्ट कथित तौर पर चोरी की गई थी, लेकिन यह केस तब बंद कर दिया गया था जब अदालत ने पाया कि यह सिर्फ एक मानहानि का मामला था। मामला में फैसला फिल्म निर्माताओं के पक्ष में आया था और इसे साहित्यिक चोरी से मुक्त करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
हालांकि, अदालत ने अमजथ मीरान को निर्माता अर्चना कलापथी और निर्देशक एटली को एक-एक लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन दो साल बाद भी मीरान जुर्माना अदा नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कथित दौर पर हुई देरी के लिए माफ करने की एक अपील दायर की, जिसके बाद अदालत ने एटली और फिल्म निर्माता को इस पर जवाब देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
जीओएटी की बात करें तो फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विजय की इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी अच्छा हुई है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन शानदार कमाई करेगी।
Best Songs 2024: इस साल इन गानों ने मचाया धमाल, कोई पांच तो कोई सात हफ्तों तक रहा नंबर वन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।