{"_id":"6746a34c9f13ec1fc80064a0","slug":"mahavatar-narsimha-set-to-revolutionize-the-indian-animation-industry-based-on-three-puranas-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha: एनीमेशन की दुनिया में नई क्रांति लाने को तैयार महावतार नरसिम्हा, तीन पुराणों पर है आधारित","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mahavatar Narsimha: एनीमेशन की दुनिया में नई क्रांति लाने को तैयार महावतार नरसिम्हा, तीन पुराणों पर है आधारित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:21 AM IST
सार
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री में क्रांति लाने के लिए तैयार है। निर्देशक अश्विन कुमार की यह फिल्म तीन पुराणों पर आधारित है
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन कुमार, महावतार नरसिम्हा का पोस्ट
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगामी एनीमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लाने के लिए तैयार है। ऐसा दावा हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक ने अश्विनी कुमार ने इफ्फी 2024 में फिल्म के प्रीमियर के मौके पर किया। उनके मुताबिक यह फिल्म तीन प्राचीन ग्रंथों -पुराणों की कथाओं पर आधारित है और इसका उद्देश्य एनीमेशन की कहानी कहने के तरीके में एक ताजगी लाना है।
2 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
निर्देशक ने किया बड़ा दावा
निर्देशक अश्विन कुमार का मानना है कि 'महावतार नरसिम्हा' एनीमेशन की गुणवत्ता और कहानी कहने के तरीके में नए मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, "हम इस धारणा को बदलना चाहते थे कि भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स अंतर्राष्ट्रीय मानकों से मेल नहीं खाते। 'महावतार नरसिम्हा' के जरिए हमने यह साबित कर दिया कि भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।"
3 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
प्रोजेक्ट पर किया गया गहन शोध- अश्विन कुमार
अश्विन कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट पर गहन शोध किया गया है, ताकि कंटेंट की प्रामाणिकता और सांस्कृतिक सम्मान को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा, "यह केवल एक एनीमेशन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित एक प्रयास है। हमने इन कहानियों को मिथक के रूप में नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक इतिहास और चेतना का हिस्सा मानकर प्रस्तुत किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अश्विन कुमार
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म बनाने में लगा इतना समय
फिल्म में राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप और उनके भक्त पुत्र प्रह्लाद के बीच की लड़ाई दिखाई गई है, जिसमें प्रह्लाद की श्रद्धा के कारण भगवान विष्णु नरसिंह रूप में अवतार लेते हैं। निर्देशक के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में चार साल से अधिक समय लगा है और इस दौरान हर पहलु पर ध्यान दिया गया है, जिससे भारतीय एनीमेशन फिल्मों के मानक को ऊंचा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।