फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: गोल्ड रेंज रोवर के मालिक बने महेश बाबू, कार की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Sun, 25 Jun 2023 10:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Jun 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu guntur kaaram fame buys expensive luxurious gold Range Rover car know its worth and all details
महेश बाबू - फोटो : social media

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक आलीशान जीवन जीते हैं। उनके पास महंगी कारों से भरा एक गैरेज है। अब इस गैरेज में एक और कार शामिल हो गई है। जी हां, महेश बाबू ने हाल ही में नई रेंज रोवर एसवी खरीदी है, जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

Mahesh Babu guntur kaaram fame buys expensive luxurious gold Range Rover car know its worth and all details
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने एक बिल्कुल नई रेंज रोवर कार अपने कार लिस्ट में शामिल की है और इसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रेंज रोवर मशहूर हस्तियों की पसंदीदा कार है और इनमें मोहनलाल, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और अन्य भी शामिल हैं। हालांकि, महेश बाबू की कार एक अनोखे क्लब में शामिल हो गई है, क्योंकि वह हैदराबाद में सोने के रंग में रेंज रोवर रखने वाले एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। यह वर्तमान में भारत में बिक्री पर सबसे महंगी कारों में से एक है।

Karishma Kapoor: कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा करिश्मा कपूर का नाम, फिर भी प्यार के मामले में बदनसीब रहीं एक्ट्रेस

Mahesh Babu guntur kaaram fame buys expensive luxurious gold Range Rover car know its worth and all details
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्म के बारे में तो महेश बाबू निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ 'गुंटूर कारम' नामक आगामी फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से कलाकारों, क्रू, रचनात्मक मतभेदों और अन्य कई कारणों से सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीमेल लीड और म्यूजिक कंपोजर के तौर पर पूजा हेगड़े और एस थमन फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के आधार पर ये दावे किए गए हैं।

Sakshi Chopra: रामानंद सागर की परपोती साक्षी ने नेटफ्लिक्स शो पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जमकर बरसीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu guntur kaaram fame buys expensive luxurious gold Range Rover car know its worth and all details
महेश बाबू - फोटो : Instagram

कथित तौर पर पूजा हेगड़े ने शूटिंग, स्क्रिप्ट और बहुत कुछ में बदलाव के कारण इस परियोजना से हाथ खींच लिया। फीमेल लीड के लिए संयुक्ता और मीनाक्षी चौधरी जैसे नामों पर विचार चल रहा है। कलाकारों और क्रू से संबंधित इतनी अनिश्चितता के बीच, शूटिंग कल फिर से शुरू होने वाली है।

 

अविका की फिल्म का खेल खत्म, छुट्टी के दिन भी बेहाल आदिपुरुष

विज्ञापन
Mahesh Babu guntur kaaram fame buys expensive luxurious gold Range Rover car know its worth and all details
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले यह कहा गया था कि शूटिंग में देरी हुई, क्योंकि महेश बाबू स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे और उन्होंने कुछ दृश्यों को फिर से शूट करने के लिए कहा, जिसमें श्रीलीला और स्टंट मास्टर्स को भी बदलना शामिल था। यह भी आरोप लगाया गया कि अभिनेता और निर्देशक के बीच मतभेदों के कारण 'गुंटूर कारम' को बंद कर दिया गया।

Parineeti Chopra: 'शादी के बाद कैसी चल रही जिंदगी?' पैपराजी के सवाल पर परिणीति ने यूं दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed