राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। इस वजह से फैंस फिल्म को लेकर हर बड़ी छोटी जानकारियों पर नजर बनाए रखते हैं। फिल्म की शूटिंग इस वक्त अपने अंतिम चरण में है, जिसका हैदराबाद में फिल्मांकन शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा कुछ सीन्स की दोबारा से भी शूटिंग हो रही है। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म से एक और साउथ निर्देशक सुधीर वर्मा के जुड़ने की चर्चा है।
Game Changer: रीशूट हो रहे हैं 'गेम चेंजर' के कुछ सीन्स, राम चरण की फिल्म से इस निर्देशक के जुड़ने की है चर्चा
Game Changer Latest Updates: राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के कुछ सीन्स को दोबारा से शूट किया जा रहा है। इस बीच ये खबर आ रही है कि इसके लिए निर्देशक सुधीर वर्मा सेकंड यूनिट निर्देशक के रूप में जुड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधीर वर्मा के जुड़ने की है चर्चा
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक सुधीर 'गेम चेंजर' के कुछ दृश्यों की देखरेख के लिए सेकंड यूनिट निर्देशक के रूप में जुड़ गए हैं। वह फिल्म के कुछ दृश्यों की देखरेख के लिए फिल्म के प्रोडक्शन टीम में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 'हिट 3' के निर्देशक सैलेश कोलानू ने भी फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग में योगदान दिया था। बताते चलें कि सुधीर वर्मा की नवीनतम फिल्म 'अप्पुडो इप्पुडो इप्पुडो' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है।
बात करें राम चरण अभिनीत और शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित गेम चेंजर की, तो फिलहाल, शंकर विजयवाड़ा में फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की अतिरिक्त शूटिंग के लिए तिरुपति जाने से पहले जल्द ही इस शेड्यूल को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम प्रोडक्शन को पूरा करने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रही है, लेकिन अभी भी इसकी शूटिंग पूरी होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Pushpa: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई हैरान कर देने वाली खबर, जानकर प्रशंसकों को होगी निराशा
राम चरण अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं पूरी
फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण पहले ही अपने हिस्से की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। बीते दिनों बताया गया था कि फिल्म के संपादन का काम शुरू किया जा चुका है। वहीं, अब सहायक कलाकारों की आखिरी कुछ दृश्यों की शूटिंग की जा रही है, जिसके बाद फिल्म का बचा हुआ हिस्सा भी संपादित हो जाएगा। इस बीच फिल्म के निर्माता लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म का प्रोमो और टीजर के साथ दो गाने पहले ही जारी कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
TMKOC: हालिया विवाद पर दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, पहले भी कई कलाकारों ने छोड़ा सीरियल, जानिए कारण
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गेम चेंजर फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर शनमुघन द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में संगीत थमन ने दिया है, जबकि इसका छायांकन तिरू ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Abhishek Bachchan: खाना खाते हुए बात करनी चाहिए या नहीं? अभिषेक बच्चन ने फैंस को दी ऐसी सलाह