किच्चा सुदीप के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म की झलक देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस को तोहफा देते हुए निर्माताओं ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मैक्स का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस कन्नड़ फिल्म में किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
MAX Teaser: दमदार है फिल्म 'मैक्स' का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए किच्चा सुदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके अलावा इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता सुनील, प्रमोद शेट्टी, वरलक्ष्मी सरथकुमार, संयुक्ता हॉर्नड, सुक्रथा वागले और अनिरुद्ध भट भी हैं। 16 जुलाई को रिलीज हुआ फिल्म का यह टीजर हुए एक मिनट और छह सेकंड का है। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार दमदार एक्शन अवतार में नजर आए हैं।
फिल्म की झलक देखने के बाद एक्शन-थ्रिलर के शौकीनों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। टीजर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एक्शन के साथ लोगों को भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
Bad Newz: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतनी अवधि के हैं सारे सीन
टीजर में किच्चा सुदीप के एक्शन सीन की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में फिल्म के कन्नड़ संस्करण वाले टीजर ने चाल लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। वहीं, हिंदी भाषा में फिल्म के टीजर को एक लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है। इस फिल्म का संगीत बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है।
वहीं, छायांकन शेखर चंद्रा ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप को आखिरी बार बड़े पर्दे पर विक्रांत रोणा नाम की फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता से गदगद कमल हासन, वीडियो साझा कर दूसरे भाग पर दी दिलचस्प जानकारी