{"_id":"676e62182cfbc7d83d0574f1","slug":"mohanlal-on-drishyam-3-reveals-jeethu-joseph-spent-years-drishyam-script-to-various-other-actors-report-2024-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohanlal: 'दृश्यम 3' को लेकर मोहनलाल का खुलासा? बारोज अभिनेता बोले- जीतू ने स्क्रिप्ट सुनाने में लगाए कई साल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mohanlal: 'दृश्यम 3' को लेकर मोहनलाल का खुलासा? बारोज अभिनेता बोले- जीतू ने स्क्रिप्ट सुनाने में लगाए कई साल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:58 PM IST
सार
अभिनेता मोहनलाल ने खुलासा किया है कि दृश्यम की स्क्रिप्ट को उनके पास लाने से पहले निर्देशक जीतू जोसेफ ने पहले कई अभिनेताओं को इसकी स्क्रिप्ट सुनाने में कई साल लगा दिए। दृश्यम 3 को भी लेकर मोहनलाल ने अहम जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 6
मोहनलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
Link Copied
मोहनलाल ने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने दृश्यम की कोई भी रीमेक पूरी नहीं देखी है, यहां तक कि अजय देवगन अभिनीत फिल्में भी नहीं देखी हैं। अभिनेता ने फिल्म दृश्यम 3 के लेकर भी अहम जानकारी शेयर की है।
Trending Videos
2 of 6
फिल्म दृश्यम 2 का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
दृश्यम की रिलीज को 11 साल बीत चुके हैं, लेकिन निर्देशक जीतू जोसेफ की दृश्यम क्राइम-थ्रिलर जॉनर में एक बेंचमार्क बनी हुई है। दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म, दृश्यम ने मलयालम सिनेमा की दिशा को नया आकार दिया, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म बारोज में नजर में नजर आ रहे हैं मोहनलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
फिल्म दृश्यम को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी बनाया गया था और एक आधिकारिक अंग्रेजी रीमेक भी पाइपलाइन में है। दृश्यम में मोहनलाल, मीना, आशा सरथ, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल और सिद्दीकी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई। इसके सीक्वल दृश्यम 2 का प्रीमियर 2021 में हुआ, जिसे भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। अब दृश्यम 3 को लेकर एक अपडेट सामने आया है।
4 of 6
मोहनलाल का स्वैग है निराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने हाल ही में दृश्यम फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, मोहनलाल ने कहा, “जेठू के पास दृश्यम की स्क्रिप्ट फिल्म (पहला भाग) की शूटिंग से कम से कम पांच साल पहले तैयार थी। उन्होंने उस स्क्रिप्ट के साथ कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन यह कारगर नहीं हुआ क्योंकि वे संतुष्ट नहीं थे। आशीर्वाद सिनेमाज के एंटनी पेरुंबवूर ने मुझे सूचित किया और पूछा कि क्या मैं इसे सुन सकता हूं। जब मैंने इसे सुना, तो मुझे लगा कि यह स्क्रिप्ट के लिहाज से अविश्वसनीय है।
Salman Khan Birthday: भाईजान के जन्मदिन पर बेबी जॉन का सरप्राइज, वरुण धवन ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें
विज्ञापन
5 of 6
मोहनलाल के प्रशंसकों को रहता है उनकी फिल्मों का इंतजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहनलाल ने कहा, “एक फिल्म कैसे हिट होती है? यह तब होता है जब इसमें कुछ ऐसा होता है जिसे आप देखने के बाद घर वापस ले जा सकते हैं, चाहे वह कोई गीत हो या कोई सीन हो। दृश्यम में, मुख्य बिंदु परिवार के लिए प्यार था।" मोहनलाल ने याद करते हुए बताया कि कैसे उ्नहोंने कोरोना जैसी महामारी की वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज की बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का विकल्प चुना। हालांकि, यह निर्णय फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि इसे दुनिया भर में प्रशंसा मिली, दुनिया के कई हिस्सों से लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा, जिससे मलयालम फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।