हिंदी फिल्मों के अलावा देश में तेलुगु सिनेमा के भी लाखों दीवाने हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर प्रभास जैसे सितारे उत्तर भारत में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। साल 2024 में मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी कई शानदार फिल्में आने वाली हैं, जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल पर्दे पर दस्तक देने जा रही उन तेलुगु फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं।
Telugu Movies: बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाने को तैयार तेलुगु सिनेमा, ये फिल्में कर सकती हैं बंपर कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि 2898 एडी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर निर्माताओं ने जारी किया था। इसे देखकर लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर सकती है।
पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है। दरअसल, फिल्म के निर्माता इसे जल्द से जल्द रिलीज करने के प्रयास में हैं। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।
आरआरआर की सफलता के बाद राम चरण की लोकप्रियता पूरे विश्व में काफी ज्यादा बढ़ गई है। वह जल्द ही गेम चेंजर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दशहरा के मौके पर बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी।
इस लिस्ट में तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म का नाम भी शामिल है। देवरा पार्ट-1 इस साल की उन बहुप्रतीक्षित फिल्म में है जो बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में सक्षम है। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अक्तूबर को रिलीज होगी।