लोकप्रिय साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। 2 अक्टूबर, 2021 को नागा और सामंथा रुथ प्रभु ने अपने अलगाव का एलान कर हर किसी को चौंका दिया था। दोनों के तलाक के बाद कई तरह की अफवाहें उठीं, लेकिन एक्स कपल में से किसी ने भी अलग होने के असली कारण का खुलासा नहीं किया। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि नागा चैतन्य ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। कथित तौर पर वह जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य दूसरी बार घोड़ी चढ़ने को तैयार? दुल्हन को लेकर आए बड़े अपडेट ने बढ़ाई हलचल
नागा चैतन्य के जल्द दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आई है। साथ ही अभिनेता की दुल्हन को लेकर आया बड़ा अपडेट इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य के लिए दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं। हालांकि, लड़की की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की एक कारोबारी परिवार से है, और उसका ग्लैमर की दुनिया से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभिनेता या उनके परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के रिश्ते की बात करें तो, दोनों को फिल्मी सेट पर प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2017 में शादी कर ली।। हालांकि, जल्द ही इनके रिश्ते में परेशानियां उभरने लगीं। इसी के चलते नागा-सामंथा ने शादी के चार वर्ष बाद तलाक लेने का फैसला किया। पावर कपल रहे सामंथा-नागा ने अपने तलाक का एलान कर हर किसी को चौंका दिया था। तलाक के तुरंत बाद नागा चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से जुड़ने लगा था। इनकी नजदीकियों और डेटिंग की अटकलों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। हालांकि, नागा और शोभिता दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Munna Bhai 3: राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई 3' पर शुरू हुआ काम? संजय दत्त-अरशद के वायरल वीडियो से अटकलें तेज
इस बीच, नागा चैतन्य का अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ कथित अफेयर पिछले कुछ समय से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अटकलों के बीच, सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार अपने पूर्व पति नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते की अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। एक इंटरव्यू में सामंथा ने चल रही अफवाहों पर परिपक्व प्रतिक्रिया दी, और कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिश्ते में है।
Stolen: लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी अभिषेक बनर्जी की 'स्टोलन', थ्रिल सेक्शन में बनाई जगह
इससे पहले, नागा चैतन्य की उनकी कथित प्रेमिका शोभिता धुलिपाला के साथ एक तस्वीर इंटरनेट पर आई थी, जो उनकी छुट्टियों में से एक थी। जैसे ही नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, सामंथा के प्रशंसकों ने अभिनेता को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट, एक्स पर, सामंथा के प्रशंसकों ने कथित प्रेमिका के साथ रोमांटिक छुट्टी का आनंद लेने के लिए नागा की जमकर आलोचना की थी।
Khufiya Release Date: तब्बू की 'खुफिया' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जबरदस्त अंदाज में हुआ अनाउंसमेंट