अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। कपल ने दिसंबर में हैदराबाद में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए और अपने फैंस को अपनी शादी की तस्वीरों से हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने भी अपनी शादी को 'मंदिर जैसा' बताया था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शादी को भव्य बनाने के लिए नागार्जुन ने कई बड़े इंतजाम किए थे। आइए जानते हैं।
Naga-Sobhita: 'पांच राज्यों का खाना, 300 मेहमान, कोई स्टार संगीतकार नहीं', इतनी भव्य थी नागा-शोभिता की शादी
Sobhita Dhulipala: अभिनेत्री ने भी अपनी शादी को 'मंदिर जैसा' बताया था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शादी को भव्य बनाने के लिए नागार्जुन ने कई बड़े इंतजाम किए थे। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी रस्मों के साथ हुई थी शोभिता-नागा की शादी
शोभिता ने एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त दो महीने में अपनी शादी की प्लानिंग की थी। शादी की रस्मों को लेकर वह काफी सीरियस थीं। शादी में 'राता' रस्म भी हुई थी। इस रस्म में आठ हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है। इसके अलावा 'मंगला स्नानम' की रस्म भी हुई। इसमें दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। अभिनेत्री ने अपनी शादी की इन सभी रस्मों को काफी एंजॉय किया था।
Kapil Sharma: एटली का मजाक उड़ाने को लेकर हुई ट्रोलिंग पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया यह जवाब
शोभिता और नागा की शादी की जो खास बात थी, वह यह थी कि इस शादी में पांच राज्यों का खाना था, जिसमें केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक , आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल थे। पूरी शादी में केवल 300 मेहमान थे। यही नहीं, पूरी शादी में कोई स्टार संगीतकार नहीं था। इसके अलावा कपल ने स्थानीय संगीतकारों को आमंत्रित किया था, जिन्होंने पूरे दिन शादी में प्रस्तुति दी थी और इसे और भव्य बनाया था।
Manchu Family Dispute: पारिवारिक विवाद पर मोहन बाबू की पत्नी ने लिखा पुलिस को पत्र, मांचू मनोज पर लगाए ये आरोप
सोशल मीडिया पर मिली थी खूब सराहना
शादी के लिए शोभिता ने असली सोने से बुनी हुई रेशमी साड़ी पहनी थी। बाद में उन्होंने पास के गांव में बुनी हुई सफेद सूती साड़ी पहन ली, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया था। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हुए थे और इसे फैंस की खूब तारीफें भी मिली थीं। वही, दूसरी ओर कई लोगों ने शोभिता को ट्रोल भी किया था।
लंच के दौरान मिले थे नागा-शोभिता
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद साल 2022 में नागा और शोभिता ने डेटिंग शुरू की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर लंच के दौरान हुई थी।