फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: फैन ने वीडियो बनाया तो गुस्से में लाल-पीली हुईं नयनतारा, अभिनेत्री ने दे डाली फोन तोड़ने की धमकी

Sat, 08 Apr 2023 05:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 08 Apr 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara: Jawan Actress threatens to break fan phone as tries filming during temple visit Vignesh Shivan
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपने अभिनय के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ वह अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपनी आगामी फिल्म 'जवान' की भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। नयनतारा अपने पति के साथ समय बिताने के साथ ही ध्यान रखती हैं कि इसका अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ पर जरा भी असर न पड़े। लेकिन आज नयनतारा जिस वजह से सुर्खियों में हैं वह उनके एक फैन के साथ हाल ही में हुआ पंगा है।   

Nayanthara: Jawan Actress threatens to break fan phone as tries filming during temple visit Vignesh Shivan
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

अक्सर अपने फैंस पर प्यार बरसाने वाली नयनतारा को हाल ही में एक प्रशंसक की हरकत पर काफी गुस्सा आ गया। गुस्से में अपना आपा खोने के बाद नयनतारा ने उसे उसका फोन तक तोड़ने की धमकी दे डाली है और आज इसी वजह से नयनतारा का नाम लाइमलाइम में बना हुआ है। दरअसल, नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में कुंभकोणम के पास कामाक्षी अम्मन मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, दर्शन जिस तरह से प्लान किया गया था उस तरह से नहीं हुए और गड़बड़ हो गई।
Bhojpuri: ये भोजपुरी सितारे पर्दे पर निभा चुके हैं फीमेल किरदार, अदाओं का जादू चला फैंस को किया दीवाना

Nayanthara: Jawan Actress threatens to break fan phone as tries filming during temple visit Vignesh Shivan
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम

जैसे ही नयनतारा और विग्नेश शिवन मंदिर परिसर में दर्शन करने के लिए पहुंचे, वैसे ही लेडी सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस की भीड़ वहां जमा हो गई थी। पुलिस को भी कथित तौर पर स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजा पूरी करने के बाद जब दोनों दूसरे मंदिर में जा रहे थे, तभी नयनतारा और उनके एक फैन के बीच बहस हो गई। रेलवे स्टेशन पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, अभिनेत्री अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने एक प्रशंसक का फोन तोड़ने की धमकी दी, जो उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara: Jawan Actress threatens to break fan phone as tries filming during temple visit Vignesh Shivan
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा का यह गुस्से वाला अवतार फैंस को चौंका रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अभिनेत्री को इतना गुस्सा क्यों और कैसे आया। वह क्यों किसी को उनका वीडियो नहीं बनाने दे रही थीं। इसके पीछे क्या कारण है यह तो सिर्फ और सिर्फ नयनतारा को ही पता है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि वह अपनी आगामी फिल्म 'जवान' से अपने लुक को रिवील नहीं करना चाहती हैं। इसलिए ही उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया।
Bollywood: फिल्मों में बोल्ड सीन देने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, सारी हदें की पार

विज्ञापन
Nayanthara: Jawan Actress threatens to break fan phone as tries filming during temple visit Vignesh Shivan
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'कनेक्ट' में देखा गया था। इस हॉरर ड्रामा फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया था। वहीं नयनतारा इस समय में हिंदी फिल्म 'जवान' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस एक्शन पैक्ड फिल्म से नयनतारा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दोनों के अलावा 'जवान' में विजय सेतुपति और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'जवान' के इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed