{"_id":"65214f31120945417003cba9","slug":"nayanthara-stepped-back-from-chandramukhi-2-actor-raghava-lawrence-film-as-per-report-2023-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayathara: नयनतारा ने राघव लॉरेंस की फिल्म से किया किनारा! जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Nayathara: नयनतारा ने राघव लॉरेंस की फिल्म से किया किनारा! जानें इसके पीछे की वजह
नयनतारा दक्षिण की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। जवान के बाद वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा था कि नयनतारा रत्ना कुमार के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में राघव लॉरेंस के साथ पहली बार मुख्य भूमिका निभाएंगी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अब इस प्रोजेक्ट से कदम पीछे खींच लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे की वजह डेट्स के टकराव को बताया जा रहा है। वहीं, अब रत्ना कुमार कथित तौर पर राघव लॉरेंस के साथ अपनी फिल्म के लिए एक नई स्क्रिप्ट बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्री-प्रोडक्शन का काम फिनिश लाइन तक पहुंचने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
3 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रत्ना कुमार ने शुरुआत में राघव लॉरेंस और नयनतारा के साथ एक हॉरर थ्रिलर बनाने की योजना बनाई थी। कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज द्वारा लिखी जाएगी। जानकारी के अनुसार निर्देशक लोकेश कनगराज रत्ना कुमार की अगली निर्देशित फिल्म के लिए नई पटकथा और में भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंद्रमुखी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
राघव लॉरेंस की बात करें तो हाल ही में अभिनेता की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। पी वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त है और यह रजनीकांत की फिल्म जैसा जादू नहीं चला सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।