फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Robinhood OTT: रिलीज से पहले तय हुए रॉबिनहुड के ओटीटी राइट्स, फिर से नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी

Mon, 24 Mar 2025 10:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 24 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

Robinhood OTT Rights: नितिन की आगामी फिल्म 'रॉबिनहुड' की रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार इन प्लेटफार्म को बेच दिए गए हैं। जानिए फिल्म के राइट्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म को मिले हैं।
 

विज्ञापन
Nithiin Robinhood Release on March 28 2025 OTT and satellite rights sold to these platforms
रॉबिनहुड के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स बिके - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
साउथ अभिनेता नितिन और श्रीलीला फिल्म 'रॉबिनहुड' में फिर से एक बार नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' में नजर आई थी। इसी बीच फिल्म को लेकर यह अहम जानकारी आई है कि 'रॉबिनहुड' के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार तय कर दिए गए हैं। जानिए किस प्लेटफॉर्म को मिले हैं ये राइट्स...

 
Nithiin Robinhood Release on March 28 2025 OTT and satellite rights sold to these platforms
रॉबिनहुड में नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
नितिन की फिल्म 'रॉबिनहुड' 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसके ओटीटी और सैटेलाइट तय कर दिए गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है। इन दिनों 'रॉबिनहुड' की पूरी स्टार कास्ट फिल्म का प्रचार कर रही है। यही वजह है कि हाल ही में इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर भी फिल्म के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
 
Nithiin Robinhood Release on March 28 2025 OTT and satellite rights sold to these platforms
जानिए किस प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं 'रॉबिनहुड' के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
123 डॉक कॉम की एक खबर के मुताबिक, जी ने फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल अधिकार सुरक्षित कर लिए हैं। ओटीटी स्ट्रीमिंग अधिकार जी5 के पास हैं, जबकि जी तेलुगु के पास इस फिल्म के सैटेलाइट अधिकार हैं। 'रॉबिनहुड' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nithiin Robinhood Release on March 28 2025 OTT and satellite rights sold to these platforms
रॉबिनहुड में नजर आएंगे डेविड वार्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
'रॉबिनहुड' एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें नितिन, श्रीलीला के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। नितिन, श्रीलीला और डेविड के अलावा फिल्म में राजेंद्र प्रसाद, वेनेला किशोर अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Nithiin Robinhood Release on March 28 2025 OTT and satellite rights sold to these platforms
फिल्म 'रॉबिनहुड' 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
इस फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स के तहत किया गया है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। फिल्म में केतिका शर्मा का एक स्पेशल सॉन्ग भी है। नितिन और श्रीलीला के फैंस को 'रॉबिनहुड' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:
Pushpa: सामंथा से पहले इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था पुष्पा का स्पेशल सॉन्ग, रॉबिनहुड में दिखेगा जबर्दस्त अंदाज


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed