{"_id":"67276a5353a3986a2203240a","slug":"pa-ranjith-praised-matka-trailer-on-social-media-read-details-inside-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Matka: मटका के ट्रेलर के कायल हुए निर्देशक पा रंजीत, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Matka: मटका के ट्रेलर के कायल हुए निर्देशक पा रंजीत, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
Matka Trailer: मटका का ट्रेलर दर्शकों के साथ फिल्म हस्तियों को भी पसंद आ रहा है। अब इस सूची में मशहूर निर्देशक पा रंजीत का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पा रंजीत, वरुण तेज
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वरुण तेज जल्द ही फिल्म मटका में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया है। केवल आम लोग ही नहीं, फिल्मी दुनिया के दिग्गजों को भी मटका का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया है।
मटका के एक दृश्य में वरुण तेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पा रंजीत को पसंद आया ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा करने वाले लोगों में अब मशहूर निर्देशक पा रंजीत का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "शानदार ट्रेलर के लिए मटका की टीम को बहुत-बहुत बधाई। डीओपी किशोर कुमार को उनके तेलुगु डेब्यू के लिए विशेष बधाई।"
3 of 5
मटका पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @vyraents
टीम को दी शुभकामनाएं
उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म के दृश्य अद्भुत लग रहे हैं। करुणा कुमार के निर्देशन और जीवी प्रकाश के संगीत के साथ, यह फिल्म धूम मचाने के लिए तैयार है। वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी और टीम, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो, ऐसी मेरी कामना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'मटका' टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नोरा फतेही भी आएंगी नजर
बता दें कि मटका के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कई समीक्षकों ने भी फिल्म के प्रभावशाली संवादों और वरुण तेज के शानदार बदलाव की प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार फिल्म से नोरा फतेही भी जुड़ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।