फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renu Desai: पवन कल्याण की पूर्व पत्नी ने लगाई अभिनेता के फैन की क्लास, ट्रोलिंग को रेणु ने बताया सच की कीमत

Thu, 17 Aug 2023 05:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai slam troll for abusing her spoke about getting abused regularly after divorce
पवन कल्याण, रेणु देसाई - फोटो : social media

तेलुगु सिनेमा में 'गब्बर', 'ब्रदर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेणु देसाई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वह दिल और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही हैं। वहीं अब रेणु देसाई ने एक बार फिर पवन कल्याण से तलाक के बाद अभिनेता के फैंस से मिलने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, हाल ही में एक बार फिर रेणु देसाई को सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह गुस्से से भर गईं। रेणु देसाई ने चुप न बैठकर उस ट्रोल की क्लास लगाई। 

Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai slam troll for abusing her spoke about getting abused regularly after divorce
रेणु देसाई, पवन कल्याण - फोटो : social media

पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेणु देसाई अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होने की बात करती रही हैं। हाल ही में, उन्होंने पवन कल्याण के प्रशंसक की एक टिप्पणी को सभी के सामने उजागर किया और कहा कि यह वह कीमत थी, जो उन्हें प्यार में पड़ने और सच बोलने के लिए चुकानी पड़ी। रेणु देसाई ने पवन कल्याण के फैंस और ट्रोल्स को उन्हें और उनके बच्चों को निशाना बनाने के लिए जमकर सुनाया। इससे पहले भी रेणु बिना किसी गलती के ट्रोल होने पर खुलकर बात कर चुकी हैं।
Ghoomer: ‘घूमर’ में होगा इस दिग्गज फिरकी गेंदबाज का बड़े परदे पर डेब्यू, बाप बेटे की दूसरी जोड़ी के खुलासे से

Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai slam troll for abusing her spoke about getting abused regularly after divorce
रेणु देसाई और पवन कल्याण - फोटो : Instagram

हाल ही में रेणु देसाई ने पवन कल्याण के फैन द्वारा किए गए कमेंट का स्क्रीनशॉट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उस व्यक्ति ने कमेंट में लिखा था, 'हां, इसीलिए मैडम पीके ने आपको को लात मार दी।' इस कमेंट पर रेणु ने उस व्यक्ति को जवाब दिया और लिखा, 'क्या आपको मुझे गाली देते हुए शांति मिली? अगर इनका चेप्पंडी नहीं... तो मेरे जीवन का उद्देश्य केवल मेरे पूर्व पति के फैंस या विरोधी लोगों से थिटल्लु सुनना है... कानी...।' इस पोस्ट को साझा करते हुए रेणु ने लिखा, 'जब मैंने अपने तलाक की सच्चाई के बारे में बात की और मेरे पूर्व पति के धोखे के बारे में बताया तो उनके फैंस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।'
Gadar 2: संगीतकार उत्तम सिंह का दर्द, मेरे गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया, कम से कम पूछ तो लेते

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai slam troll for abusing her spoke about getting abused regularly after divorce
रेणु देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रेणु आगे लिखती हैं, 'अब, जब मैंने देश के नागरिक के रूप में उनके पक्ष में सच बोला, तो उनके नफरत करने वाले मुझे गालियां दे रहे हैं... पहले मुझ पर विरोधी लोगों से तलाक के बारे में बात करने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया गया और अब मुझ पर समर्थक लोगों से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। मेरे पूर्व पति के बारे में... मैंने बस दोनों स्थितियों में सच बोला है और एक शब्द भी अधिक नहीं बोला... मुझे लगता है कि यह वह कीमत है जो मुझे प्यार में पड़ने और सच बोलने के लिए चुकानी होगी... अगर यह मेरी नियति है , तो फिर ऐसा ही हो...कृपया दुर्व्यवहार शुरू करें??'

विज्ञापन
Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai slam troll for abusing her spoke about getting abused regularly after divorce
रेणु देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण और रेणु देसाई ने 2009 में शादी की थी। वे दो बच्चों अखिरा और आध्या के माता-पिता हैं। कपल ने साल 2012 में तलाक ले लिया था और इसके बाद से रेणु को नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। रेणु देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने 'बद्री' और 'जॉनी' जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। करीब 18 साल बाद अब वह टॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' में वह एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका की भूमिका निभाएंगी।
OMG 2: 'ओएमजी 2' का नाबालिग एक्टर खुद नहीं देख सका फिल्म, पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed