फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan: 'वे कला के सच्चे उस्ताद हैं', कमल हासन बने ऑस्कर समिति के सदस्य, पवन कल्याण ने दी बधाई

Sun, 29 Jun 2025 05:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 29 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

Kamal Haasan Academy Honour: साउथ एक्टर कमल हासन को ऑस्कर समिति का सदस्य चुना गया है, जिसे लेकर पवन कल्याण ने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके लिए बधाई संदेश लिखा है।
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan on Kamal Haasan Academy honour says pride for the Indian film industry
पवन कल्याण और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन, जिन्हें हाल ही में फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया था। उन्हें अकादमी पुरस्कार 2025 समिति के सदस्य कु रूप में चुना गया है। कमल की इस उपलब्धि को लेकर पवन कल्याण ने एक्टर के लिए सोशल मीडिया पर बधाई संदेश लिखा है और साथ ही उनकी तारीफों की है।
Pawan Kalyan on Kamal Haasan Academy honour says pride for the Indian film industry
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर समिति के सदस्य के रूप में शामिल हुए कमल हासन 
कलम हासन को ऑस्कर समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है। यह सम्मान उनके विश्व सिनेमा में शानदार योगदान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रशंसक और मशहूर हस्तियां उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं। टॉलीवुड अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने कमल की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
Pawan Kalyan on Kamal Haasan Academy honour says pride for the Indian film industry
पवन कल्याण - फोटो : एक्स -UBSTheFilm
पवन कल्याण का पोस्ट
पवन कल्याण ने एक्स हैंडल पर कमल हासन को बधाई देते हुए लिखा, 'यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि पद्म भूषण थिरु कमल हासन एवीएल को प्रतिष्ठित के सदस्य के रूप में चुना गया है- द अकादमी पुरस्कार 2025 समिति। छह दशकों के शानदार अभिनय करियर के साथ, कमल हासन एक अभिनेता से कहीं बढ़कर हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan on Kamal Haasan Academy honour says pride for the Indian film industry
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेरणादायक हैं कमल हासन- पवन कल्याण
आगे पवन कल्याण ने लिखा, 'एक अभिनेता, कहानीकार और निर्देशक के रूप में उनकी सिनेमाई प्रतिभा, साथ ही उनकी बहुमुखी प्रतिभा और दशकों के अनुभव ने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर एक स्थायी प्रभाव डाला है। एक लेखक, गायक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के रूप में फिल्म निर्माण के हर पहलू पर उनकी असाधारण पकड़ वास्तव में प्रेरणादायक है। वह इस कला के सच्चे उस्ताद हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और विश्व सिनेमा के लिए उनके कई और वर्षों तक प्रभावशाली सेवा की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
Pawan Kalyan on Kamal Haasan Academy honour says pride for the Indian film industry
पवन कल्याण - फोटो : एक्स @DVVMovies
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
पवन कल्याण फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और ओजी में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हरि हर वीरा मल्लू' 24 जुलाई, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा, उनकी अगली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' है, जो इस साल 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा पवन 'उस्ताद भगत सिंह' में भी नजर आएंगे, जिसकी हाल ही में घोषणा हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed