राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए आज पहले बुधवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है।
Peddi Collection: कैसा रहा 'पेद्दी' के लिए बुधवार का दिन? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन
Peddi Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्मों के बीच इन दिनों साउथ की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए आज सातवें दिन राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
- ‘पेद्दी’ ने पेड प्रिव्यू शोज में 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की
- ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की
- दूसरे दिन फिल्म ने शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- तीसरे दिन शनिवार फिल्म ने 29.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 32.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने 12.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- छठे दिन मंगलवार को 'पेद्दी' ने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है
- वहीं 'पेद्दी' का आज सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
निर्देशक बुची बाबू सना की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने आज पहले बुधवार को सातवें दिन 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। आज का कलेक्शन पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है। फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 185.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का मुकाबला
साउथ फिल्म 'पेद्दी' के अलावा सिनेमाघरों में इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन राम चरण की 'पेद्दी' से कम है।
क्या है 'पेद्दी' की कहानी
फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है, ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके।
यह भी पढ़ें: क्या 'ला फेम निकिता' की नकल है 'अल्फा'? इस फ्रेंच क्लासिक से मिलता है आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म का सीन