कैसे मिला पवन कल्याण को यह नाम? आंध्र के डिप्टी CM ने बताया दिलचस्प किस्सा
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उनका यह मशहूर नाम कैसे मिला। यह कहानी उनके फिल्मों और राजनीति में आने से बहुत पहले की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज फैंस के बीच 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन कल्याण तेलुगु सिनेमा के बड़े अभिनेता होने के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के 11वें उपमुख्यमंत्री भी हैं। मार्शल आर्ट्स के दिनों में मिली यह पहचान आज राजनीति और सिनेमा दोनों जगह उनकी असली पहचान बन चुकी है। जानिए पवन कल्याण को यह नाम किसने दिया?
क्या है इस नाम के पीछे की कहानी?
पवन का असली नाम 'श्री कल्याण कुमार' से 'के कल्याण कुमार' बनना। पवन कल्याण ने बताया कि उनका नामकरण तिरुमाला देवस्थानम के 'भगवान योग नरसिम्हा मंदिर' में हुआ था। वहां उनका नाम 'श्री कल्याण कुमार' रखा गया था। बाद में जब वे स्कूल गए, तो उनके नाम से 'श्री' हटा दिया गया और पारिवारिक का सरनेम जुड़ने की वजह से वह 'के कल्याण कुमार' हो गया।
नाम में 'पवन' कैसे जुड़ा?
पवन कल्याण फिल्मों में आने से पहले मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग करते थे। उनके नाम में 'पवन' शब्द जुड़ने के पीछे एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, ट्रेनिंग के दिनों में वे अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए छाती पर करीब 450 किलोग्राम वजन उठाते थे। यही नहीं, प्रदर्शन के दौरान उनकी छाती पर पत्थर की सिल्लियां भी तोड़ी जाती थीं।
यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' में किसके लिए शुभ रहा बुधवार? जानें दोनों फिल्मों का छठे दिन का कलेक्शन
टीचर ने दिया नाम
पवन की इस अद्भुत ताकत को देखकर उनके मार्शल आर्ट्स के एक टीचर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कल्याण की तुलना भगवान हनुमान से करते हुए कहा, 'तुम हनुमान, पवन पुत्र हनुमान जैसे हो।' इसके बाद उनके टीचर ने ही उनके नाम के आगे 'पवन' जोड़ दिया, और वे 'कल्याण कुमार' से 'पवन कल्याण' बन गए।
यह भी पढ़ें: Peddi Collection: कैसा रहा 'पेद्दी' के लिए बुधवार का दिन? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन