पैतृक गांव से दी जाएगी भारतीराजा को आखिरी विदाई; राजकीय सम्मान के साथ होगा निर्देशक का अंतिम संस्कार
Bharathiraja Funeral: तमिल निर्माता-निर्देशक भारतीराजा का 10 जून को निधन हो गया। आज गुरुवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक भारतीराजा ने बीते दिन बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 85 वर्ष के थे और उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आज 11 जून को उनका अंतिम संस्कार होना है। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। भारतीराजा का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव थेनी में किया जाएगा।
गृहनगर से दी जाएगी अंतिम विदा
निर्माता-निर्देशक और एक्टर भारतीराजा का पार्थिव शरीर चेन्नई से उनके पैतृक गांव थेनी पहुंच चुका है। आज तीन बजे उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदा दी जाएगी। मुख्यमंत्री विजय थलापति ने इसका एलान किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जो दोपहर 3 बजे होना है। अंतिम संस्कार से पहले आम लोगों को अनुभवी निर्देशक को श्रद्धांजलि देने की अनुमति दी गई है।
सम्मान में रोकी गई शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज निर्देशक के सम्मान में तमिल इंडस्ट्री में शूटिंग रोक दी गई है। भारतीराजा के सम्मान में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी फिल्म और टीवी के शूट रोक दिए गए हैं। तमिल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कोई काम नहीं करेगा।
Bharathiraja: तमिल निर्देशक भारतीराजा का निधन, लंबी बीमारी के बाद 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भारतीराजा का पार्थिव शरीर आज दिन में थेनी पहुंचा, जहां परिवार के सदस्य, फिल्म जगत के लोग, नेता और प्रशंसक फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए। अंतिम संस्कार से पहले, DIG शशि मोहन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहां आने वाले बड़ी संख्या में लोगों के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इलाके में और उसके आस-पास पुलिस बल तैनात किया गया है। अभिनेत्री सुहासिनी मणि रत्नम भी भारतीराजा को श्रद्धांजलि देने के लिए थेनी पहुंचें। बुधवार को उनके निधन की खबर आने के बाद से ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां दिवंगत फिल्म निर्माता के घर पहुंच रही हैं।