इम्तियाज और रहमान का पाकिस्तानी फैन, मिलने के लिए 20 किमी दूर बॉर्डर तक आया; पोस्ट शेयर करके कही मन की बात
Main Wapas Aaunga: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के लिए इम्तियाज अली और ए आर रहमान अटारी बॉर्डर पर पहुंचे थे। वहां पाकिस्तान से एक फैन भी पहुंचा था। उसने इम्तियाज अली से बात की थी। उसने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इम्तियाज और ए आर रहमान पहुंचे अटारी बॉर्डर
इम्तियाज और रहमान हाल ही में पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे। 'जय हो– ए म्यूजिकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' नाम के इस इवेंट में रहमान ने बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में भारत से तो काफी भीड़ जुटी ही, साथ ही पाकिस्तान से भी फैंस आए। ऐसे ही एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के फैन ने लिखा 'ज्यादातर लाहौर के लोग भारत से 20 किलोमीटर दूर रहते हैं। मैं भी। रविवार की दोपहर को, गुलबर्ग से 20 किलोमीटर का सफर 20 मिनट का हो जाता है। क्या वे 20 मिनट उस इंस्टाग्राम रील के बारे में सोचने के लिए काफी थे, जिसमें इम्तियाज अली कह रहे थे कि वे एआर रहमान और टीम के साथ बॉर्डर पर होंगे? वे 20 मिनट यह याद दिलाने के लिए काफी थे कि इन दो कलाकारों ने इतने वर्षों में कला को कैसे आकार दिया है।'
बॉर्डर खुले होने चाहिए
फैन ने बताया कि वह 2004 के बाद से बॉर्डर पर नहीं गया था और उसे बॉर्डर का विचार कभी पसंद नहीं आया। उनका मानना है कि बॉर्डर तभी सार्थक होते हैं जब वे दोस्ताना और खुले हों। उन्होंने इस बात पर भी विचार किया कि बंटवारे के बावजूद दोनों तरफ के लोगों की पंजाबी जड़ें, भाषा और संस्कृति एक जैसी है।
फैन ने आगे लिखा लिखा, 'मैं तेजी से बॉर्डर की ओर भागा और एक दोस्त ने मुझे जीरो पॉइंट तक पहुंचने में मदद की। यह वह जगह है जहां भारतीय और पाकिस्तानी मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं, अभिवादन कर सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे को छू नहीं सकते। वहां पहुंचते ही मैंने घुंघराले सफेद बाल वाले व्यक्ति को देखा। बिना एक पल गंवाए मैं चिल्लाया- इम्तियाज... इम्तियाज... मुझे लगता है कि वह घबराकर पीछे मुड़े।' उन्होंने इम्तियाज से बात भी की। फैन ने इम्तियाज से बताया कि पाकिस्तान में उनकी फिल्में पसंद की जाती हैं।
Viral Video: गौरी स्प्रैट का हाथ पकड़े दिखे आमिर खान, जुलाई में शादी की पुष्टि के बाद पहली बार नजर आया कपल
फिल्म की स्टारकास्टआपको बता दें कि 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आउंगा' उस समय के दर्द को दिखाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।