सब्सक्राइब करें

Peddi Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची 'पेद्दी' की कमाई? जानें राम चरण की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 11 Jun 2026 08:33 PM IST
सार

Peddi Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'पेद्दी' भी लगी हुई है। जानिए आज आठवें दिन दूसरे गुरुवार को राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 8 Thursday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक बुची बाबू सना की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे आठ दिन हो चुके हैं। जानिए आज दूसरे गुरुवार को राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

Peddi Box Office Collection Day 8 Thursday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
पेड प्रिव्यू 18.50 करोड़ रुपये
पहले दिन 51 करोड़ रुपये
दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 29.10 करोड़ रुपये
चौथे दिन      32.15 करोड़ रुपये
पांचवें दिन 12.35 करोड़ रुपये
छठे दिन 9.70 करोड़ रुपये
सातवें दिन 7.55 करोड़ रुपये
वहीं 'पेद्दी' का आज आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 
Peddi Box Office Collection Day 8 Thursday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' का 8वें दिन का कलेक्शन
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने आज दूसरे गुरुवार को आठवें दिन 4.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 191.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 8 Thursday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का मुकाबला
साउथ फिल्म 'पेद्दी' के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन राम चरण की 'पेद्दी' से काफी कम है।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 8 Thursday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X

क्या है 'पेद्दी' की कहानी
फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है।

यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: 52 साल के करियर में पहली बार खलनायक बनेंगी शबाना आजमी, इस फिल्म में इमरान हाशमी से होगा टकराव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed