{"_id":"63a00da578011c14f01672d9","slug":"prabhas-adipurush-actor-opens-about-his-marriage-plans-mentions-salman-khan-name-in-his-statement-gets-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas: 'बाहुबली' की शादी से सलमान खान का है खास कनेक्शन! वेडिंग प्लान्स पर 'प्रभास' ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Prabhas: 'बाहुबली' की शादी से सलमान खान का है खास कनेक्शन! वेडिंग प्लान्स पर 'प्रभास' ने तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 19 Dec 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रभास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक नाम कमाने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास सिनेमा जगत में बहुत पॉपुलर हैं। अपनी अदाकारी और गुड लुक्स के दम पर 'बाहुबली' प्रभास ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ-साथ लड़कियों के बीच भी काफी पॉपुलैरिटी रखते हैं। इसी का नतीजा है कि प्रभास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बन चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले तक अभिनेता का नाम 'आदिपुरुष' की मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जुड़ रहा था। लेकिन कृति सेनन के एक बयान ने इस रिश्ते को महज अफवाह करार दिया। हालांकि, अभी भी प्रभास के शादी और रिश्ते के मुद्दे पर सुगबुगाहट हो रही है। ऐसे में अब साउथ सुपरस्टार ने अपनी शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
2 of 4
अभिनेता प्रभास
- फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार प्रभास का नाम 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी से लेकर 'आदिपुरुष' की कृति सेनन तक जुड़ चुका है। लेकिन दोनों अभिनेत्रियों ने इन खबरों को महज अफवाह बताकर इन पर विराम लगा दिया था, जिसके बाद अभिनेता के फैंस का दिल टूट गया था। दरअसल, अभिनेता के फैंस उनको जल्द ही शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। इसी बीच अब प्रभास ने एक टॉक शो के दौरान अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किए गए इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रभास ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है।
3 of 4
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में होस्ट प्रभास से उनकी शादी पर सवाल करते हैं। नंदमुरी प्रभास से पूछते हैं, 'हाल ही में जब शारवानंद शो में आए तो मैंने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि वो आपके बाद शादी करेंगे। तो अब आपको मुझे बताना होगा कि आप कब शादी करेंगे?' नंदमुरी के इस सवाल पर प्रभास ने घुमा कर जवाब देते हुए कहा, 'अगर सर्वानंद ने कहा है कि वो मेरे बाद शादी करेंगे, तो मुझे कहना चाहिए कि मैं सलमान खान के बाद शादी करूंगा।' प्रभास का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सबकी हंसी छूट जाती है। अभिनेता का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
निजी जिंदगी के साथ ही प्रभास अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में भगवान श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म मुख्य भूमिका में कृति सेनन हैं, जो माता सीता की भूमिका में हैं। प्रभास और कृति के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। पिछले दिनों फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आने के बाद इसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।