{"_id":"65afafc689ef79505e02e799","slug":"prabhas-aunt-requested-to-people-to-stop-spreading-rumors-about-salaar-actor-marriage-and-health-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas: प्रभास की चाची ने की लोगों से खास अपील, बोलीं- अभिनेता के स्वास्थ्य-शादी पर अफवाहें फैलाना बंद करें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Prabhas: प्रभास की चाची ने की लोगों से खास अपील, बोलीं- अभिनेता के स्वास्थ्य-शादी पर अफवाहें फैलाना बंद करें
प्रभास इस समय अपनी फिल्म सालार: पार्ट 1 - सीजफायर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपने रिश्ते और शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, अभिनेता अपनी लव लाइफ को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी भी बात नहीं करते हैं। उन्होंने निकट भविष्य में शादी के बंधन में बंधने के बारे में भी अब तक कुछ नहीं कहा है। इस बीच अपने एक ताजा इंटरव्यू में प्रभास की चाची श्यामला देवी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अभिनेता के स्वास्थ्य या शादी के बारे में अफवाहें न फैलाएं।
हाल ही में ज्योतिषी वेणु स्वामी ने अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद से ये अफवाहें और फर्जी खबरें सामने आने लगीं कि प्रभास की शादी अल्पकालिक होगी और इसका अभिनेता की स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह बात प्रभास के परिवार को अच्छी नहीं लगी और उनकी चाची ने उचित सत्यापन या कुंडली के ज्ञान के बिना अभिनेता के भविष्य की भविष्यवाणी करने के लिए ज्योतिषी की आलोचना की।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामला देवी ने कहा, "उनके स्वास्थ्य के बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं। मैं बहुत से लोगों को उनके स्वास्थ्य, शादी और बाकी की चीजों के बारे में बात करते हुए देखती हूं। ऐसी अफवाहें देखकर हमें दुख होता है। प्रभास की मां को छोड़कर उनकी कुंडली के विवरण के बारे में किसी को भी नहीं पता है। इसलिए मुझे आश्चर्य है कि अन्य लोग इसके बारे में कैसे बात कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि ऐसी अफवाहें फैलाना बंद किया जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
कई मीडिया रिपोर्टों में पहले दावा किया गया था कि 44 वर्षीय अभिनेता को शादी करने के विचार से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके सामने एकमात्र बाधा उनका असामाजिक स्वभाव है। कई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अभिनेता केवल काम के लिए बाहर निकलते हैं और अपना अधिकांश समय सेट पर बिताते हैं और वे वास्तव में ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो लोगों, विशेषकर महिलाओं के साथ ज्यादा घुलते-मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।