फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: वायनाड त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' स्टार ने दिया इतना दान

Wed, 07 Aug 2024 12:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Aug 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Prabhas came forward to help Wayanad landslide tragedy Victims Kalki 2898 AD star donated 2 crore rupees
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी के बाद दुनिया भर से लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मॉलीवुड सितारों के अलावा, अन्य इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने इस त्रासदी पर अपना दुख व्यक्त किया है और उदार योगदान भी दिया है। चिरंजीवी, राम चरण और अल्लू अर्जुन के सहयोग के बाद अब इस सूची में 'कल्कि 2898 एडी' स्टार प्रभास का भी नाम जुड़ गया है। पैन इंडिया स्टार का योगदान उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। 

Prabhas came forward to help Wayanad landslide tragedy Victims Kalki 2898 AD star donated 2 crore rupees
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

तेलुगु सुपरस्टार और पैन इंडिया आइकन प्रभास के पूरे केरल में तमाम प्रशंसक हैं। वहां हुए विनाशकारी त्रासदी से सुपरस्टार काफी दुखी हो उठे हैं। ऐसे में उन्होंने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये की राशि दान की है। उनके परोपकार को ऑनलाइन प्रशंसा मिल रही है। नेटिजन्स ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह एक निस्वार्थ नायक होने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं। इस बात की जानकारी अल्लू अर्जुन के एक फैन पेज पर दी गई है। 

Prabhas came forward to help Wayanad landslide tragedy Victims Kalki 2898 AD star donated 2 crore rupees
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

प्रभास से पहले अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और राम चरण समेत कई अन्य तेलुगु सितारों ने पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि दान की थी। अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये दान किए, जबकि चिरंजीवी और राम चरण ने संयुक्त रूप से केरल सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया।

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने फिर साधा पति निखिल पर निशाना, कहा- 'प्यार, सम्मान और वफादारी जैसी कोई चीज नहीं थी'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas came forward to help Wayanad landslide tragedy Victims Kalki 2898 AD star donated 2 crore rupees
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉलीवुड अभिनेताओं के योगदान से पहले, विक्रम, सूर्या और कार्थी सहित कई तमिल हस्तियां वायनाड में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आईं। विक्रम ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 20 लाख रुपये का दान देकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पुनर्निर्माण और जीवित बचे लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को अपना समर्थन दिया। सूर्या, उनकी पत्नी ज्योतिका और उनके भाई कार्थी ने सामूहिक रूप से आपदा राहत कोष में 50 लाख रुपये का दान दिया। खबर है कि 'पुष्पा 2' अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी केरल राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया है।

Parineeti Chopra: राघव के भाषण देख समय गुजार रही हैं परिणीति, बोलीं-उन्हें देखने का यही तरीका है

विज्ञापन
Prabhas came forward to help Wayanad landslide tragedy Victims Kalki 2898 AD star donated 2 crore rupees
प्रभास - फोटो : एक्स

काम के मोर्चे पर, प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की बड़ी सफलता का आनंद ले रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रभास को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'द राजा साब', 'सलार 2' और 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed