फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Raja Saab Pre-Teaser: प्रभास की 'द राजा साब' की दिखी झलक, जानिए कब और कितने बजे रिलीज होगा टीजर

Sun, 15 Jun 2025 05:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Jun 2025 05:34 PM IST
सार

Prabhas Horror Comedy The Raja Saab Teaser: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' की फिल्म का एक प्री-टीजर फिल्म निर्माताओं ने आज जारी किया है। इसके बाद से फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Prabhas horror comedy The Raja Saab pre teaser dropped online Nidhhi Agerwal Malavika Mohanan Riddhi Kumar
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : X -rajasaabmovie
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के टीजर का इंतजार अब खत्न हुआ। फिल्म निर्माताओं ने आज फिल्म का एक प्री-टीजर रिलीज किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'द राजा साब' के पूरे टीजर को दिखाने का सही समय और तारीख की भी घोषणा की।

 
Prabhas horror comedy The Raja Saab pre teaser dropped online Nidhhi Agerwal Malavika Mohanan Riddhi Kumar
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
फिल्म निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का प्री-टीजर
फिल्म निर्माताओं ने एक्स पर एक प्री-टीजर रिलीज किया और साथ ही यह जानकारी भी दी की कब और कितने बजे फिल्म का पूरा टीजर रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने प्री-टीजर रिलीज के साथ एक्स पर लिखा, ' द राजा साब- यह एक वाइब से कहीं ज्यादा है... यह एक विद्रोही ऊर्जा है #TheRajaSaabTeaser कल सुबह यानी 16 जदून को 10:52 बजे रिलीज किया जाएगा।''
Prabhas horror comedy The Raja Saab pre teaser dropped online Nidhhi Agerwal Malavika Mohanan Riddhi Kumar
'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
फिल्म The Raja Saab का प्री-टीजर
मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसके प्री-टीजर में फिल्म की प्रमुख महिलाएं निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार ऊपर की ओर देखती हुई दिखाई दे रही हैं, जो किसी चीज से चौंकी हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म के इस दिलचस्प प्री-टीजर ने प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए और अधिक बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas horror comedy The Raja Saab pre teaser dropped online Nidhhi Agerwal Malavika Mohanan Riddhi Kumar
द राजा साब - फोटो : एक्स
फिल्म द राजा साब
पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा समर्थित इस फिल्म में थमन ने संगीत दिया है। 'द राजा साब' 5 दिसंबर, 2025 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और योगी बाबू जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Prabhas horror comedy The Raja Saab pre teaser dropped online Nidhhi Agerwal Malavika Mohanan Riddhi Kumar
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के अलावा निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास के पास 'कल्कि 2898 एडी' 2 और 'सालार 2' जैसी फिल्में भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed