सब्सक्राइब करें

Prabhas: 'फौजी' के सेट पर चोटिल हुए प्रभास, जानें जापान की जनता से क्यों मांगी माफी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 17 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

प्रभास अपनी अगली फिल्म 'फौजी' के सेट पर चोटिल हो गए। वहीं, अब उन्हें एक बड़े कारण की वजह से जापान की जनता से माफी मांगनी पड़ी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Prabhas injured at Fauji set missed Kalki 2898 AD Japan premiere apologized to fans
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

प्रभास ने नाग अश्विन द्वारा निर्देशित अपनी आखिरी रिलीज 'कल्कि 2898 एडी' के साथ शानदार प्रदर्शन किया। देश समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म का प्रीमियर अब जापान में होना है। पहले प्रभास इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन अब ऐसा मुमकिन नहीं है। अभिनेता के लेटेस्ट बयान से साफ हो रहा है कि वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह जापान नहीं जा सके। 

Trending Videos
Prabhas injured at Fauji set missed Kalki 2898 AD Japan premiere apologized to fans
कल्कि 2898 एडी-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

'कल्कि' के जापान प्रीमियर का हिस्सा नहीं होंगे प्रभास

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, प्रभास ने विदेशी दर्शकों द्वारा उन्हें और उनकी फिल्म को मिले अपार प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने टिप्पणी की कि वह लंबे समय से जापान का दौरा करने के लिए उत्सुक थे। हालांकि, अभिनेता ने बताया कि वह जापान के 'कल्कि 2898 एडी' के प्रीमियर शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas injured at Fauji set missed Kalki 2898 AD Japan premiere apologized to fans
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला,ब्यूरो मुंबई

जापान के लोगों से मांगी माफी 

प्रभास ने लिखा, 'मुझ पर और मेरे काम पर हमेशा इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद। मैं काफी समय से जापान जाने का इंतजार कर रहा था। हालांकि, मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि फिल्मांकन के दौरान मेरे टखने में मोच आ गई और मैं इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। हमारे वितरक, ट्विन, बेहद सहायक रहे हैं और हम 'कल्कि 2898 एडी' को शुक्रवार, 3 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार करने में उनके सभी प्रयासों के लिए आभारी हैं। मुझे आशा है कि आपसे शीघ्र मुलाकात होगी। प्रभास।' जापान में फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’का प्रीमियर 18 दिसंबर को होना है।

Naga-Sobhita: ऐसे हुई शोभिता और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं उड़ती पतंग, वो मेरा मांझा'
 

Prabhas injured at Fauji set missed Kalki 2898 AD Japan premiere apologized to fans
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

'फौजी' के सेट पर लगी चोट 

प्रभास वर्तमान में निर्देशक हनु राघवपुडी की फिल्म 'फौजी' (अस्थायी शीर्षक) की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा की शूटिंग के दौरान प्रभास को टखने में चोट लग गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रभास ने फिलहाल के लिए शूटिंग रद्द कर दी है। 

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बोले- तीन साल से न्याय मांग रहा, पहले चुप था पर परिवार पर आई तो..

विज्ञापन
Prabhas injured at Fauji set missed Kalki 2898 AD Japan premiere apologized to fans
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

प्रभास का वर्कफ्रंट

'फौजी' साल 2025 के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा अभिनेता के पास कई प्रोजेक्ट कतार में हैं। इनमें उनकी 2023 की फिल्म 'सलार' का सीक्वल 'सलार 2' भी शामिल है। अन्य परियोजनाओं में संदीप रेड्डी वांगा की अत्यधिक महत्वाकांक्षी परियोजना 'स्पिरिट' है। प्रभास विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' में भी एक विशेष भूमिका निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed