फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: प्रभास की तस्वीर लीक होने पर एक्शन में 'कन्नप्पा' की टीम, अपराधी को पकड़वाने वाले को मिलेगा यह इनाम

Sat, 09 Nov 2024 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कन्नप्पा से उनकी तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है। अब, टीम ने इस हरकत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ने के लिए पांच लाख रुपये की पेशकश की है।

विज्ञापन
prabhas look leaked from Vishnu Manchu film Kannappa team offers 5 lakh rupee to help catch perpetrator
कन्नप्पा-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार प्रभास के इन दिनों अपनी कई फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें से एक है 'कन्नप्पा'। इस फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का पहला लुक पहले ही जारी हो चुका है। 'कन्नप्पा' में प्रभास कैमियो करने वाले हैं। अब तक उनके किरदार के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन हाल ही में सेट से अभिनेता का लुक लीक हो गया था, जिस पर निर्माताओं ने अब एक्शन लिया है।

prabhas look leaked from Vishnu Manchu film Kannappa team offers 5 lakh rupee to help catch perpetrator
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

मदद करने वाले को मिलेगा पांच लाख रुपये का इनाम
आगामी रिलीज फिल्म 'कन्नप्पा' से प्रभास की तस्वीर ऑनलाइन लीक होने के बाद फिल्म की टीम ने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधी को पकड़ने में मदद करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। निर्माताओं ने एक बयान जारी किया, जिसके एक हिस्से में लिखा था, 'पिछले आठ सालों से हमने कन्नप्पा में अपना दिल और आत्मा डाल दी है। दो साल के गहन निर्माण के बाद हमारी टीम आपको बेजोड़ गुणवत्ता और जुनून की एक फिल्म लाने के लिए समर्पित है। यह बहुत दुख की बात है कि हमें हाल ही में पता चला है कि फिल्म से काम की प्रगति की छवि चोरी हो गई है और बिना अनुमति के लीक हो गई है।'

prabhas look leaked from Vishnu Manchu film Kannappa team offers 5 lakh rupee to help catch perpetrator
कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम

लीक तस्वीर साझा करते वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई
बयान में आगे कहा गया, 'हम इस लीक के बारे में पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज करने के विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस लीक हुई फुटेज को साझा न करें, क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। इस जानकारी के साथ जो कोई भी इस लीक की उत्पत्ति का पता लगाने में हमारी मदद कर सकता है, उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas look leaked from Vishnu Manchu film Kannappa team offers 5 lakh rupee to help catch perpetrator
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी और कलाकार
'कन्नप्पा' की पटकथा विष्णु मांचू ने लिखी है और कहानी का निर्माण परुचुरी गोपाल कृष्ण, ईश्वर रेड्डी, जी नागेश्वर रेड्डी और थोटा प्रसाद ने मिलकर किया है। फिल्म में मोहन बाबू, सरथकुमार, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, मधु और प्रीति मुखुनदन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
prabhas look leaked from Vishnu Manchu film Kannappa team offers 5 lakh rupee to help catch perpetrator
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड में हुई है। एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत मणि शर्मा और स्टीफन देवासी द्वारा दिया जाएगा। विष्णु ने कुछ समय पहले पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि दिसंबर 2024 में यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। हालांकि, 'कन्नप्पा' की आधिकारिक रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed