फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas-Allu Arjun: इस दिन से शुरू होगी प्रभास की 'स्पिरिट' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म पर भी मिला अपडेट

Tue, 12 Sep 2023 10:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Sep 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Prabhas movie spirit go on floors in June 2024 Bhushan Kumar shares update Sandeep Reddy Vanga allu arjun film
अल्लू अर्जुन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

'अर्जुन रेड्डी' के सुपरहिट होने के बाद फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक मांग वाले निर्देशकों में से एक बन गए हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने 2017 की फिल्म को 2019 में 'कबीर सिंह' के रूप में हिंदी में रीमेक किया। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी-स्टारर इस फिल्म ने भारत में 278.80 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 377 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड फिल्म बन गई। अब संदीप अपनी फिल्म 'एनिमल' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर हिंसक अवतार में नजर आए हैं। एनिमल की 'रिलीज' से पहले ही, वांगा ने तेलुगु सिनेमा के दो सुपरस्टारों के साथ दो फिल्में साइन कर ली हैं, जो प्रभास के साथ 'स्पिरिट' और अल्लू अर्जुन के साथ एक अनाम फिल्म है। अब दोनों फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Prabhas movie spirit go on floors in June 2024 Bhushan Kumar shares update Sandeep Reddy Vanga allu arjun film
अल्लू अर्जुन और प्रभास - फोटो : Social media

प्रभास और अल्लू अर्जुन दोनों की फिल्मों का निर्माण भूषण कुमार के जरिए अपने बैनर टी-सीरीज फिल्म्स के तहत किया जा रहा है, जिसने 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' को भी निर्मित किया था। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में भूषण कुमार ने दोनों फिल्मों के बारे में बड़ा अपडेट साझा किया, जिसमें बताया गया कि वे फिल्में फ्लोर पर कब जाएगी।

Karan Johar: करण जौहर ने आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं इस नफरत को समझता हूं


 
Prabhas movie spirit go on floors in June 2024 Bhushan Kumar shares update Sandeep Reddy Vanga allu arjun film
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूषण कुमार ने कहा, 'एनिमल फिल्म के बाद हम पांच से छह महीने बाद 'स्पिरिट' शुरू करेंगे और एक बार जब हम 'स्पिरिट' पूरी कर लेंगे तो यह अल्लू अर्जुन की फिल्म होगी।' संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए भूषण ने कहा, "अब हम एक परिवार हैं। उन्हें उनके साथ काम करना पसंद है, मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। मैं उन्हें पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता देता हूं। वह और उनके भाई भी हमारे साथ भागीदार हैं। मैं हमेशा महसूस करता हूं कि एक निर्देशक को न केवल उसकी फीस मिलनी चाहिए, बल्कि बॉक्स ऑफिस या किसी अन्य मंच पर फिल्म की सफलता का भी लाभ मिलना चाहिए। इस तरह हमारे बीच बहुत ही आरामदायक रिश्ता है, जैसा कि लव रंजन के साथ मेरा है और अनुराग बसु, जो हमारे लंबे समय से सहयोगी रहे हैं।

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान को मिला साउथ इंडस्ट्री से फिल्म का ऑफर, पसंदीदा निर्देशक संग डेब्यू करेंगे एक्टर!


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas movie spirit go on floors in June 2024 Bhushan Kumar shares update Sandeep Reddy Vanga allu arjun film
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

'स्पिरिट' का एलान प्रभास की 25वीं फिल्म के रूप में किया गया था। वहीं अल्लू अर्जुन और संदीप रेड्डी वांगा की बिना शीर्षक वाली फिल्म की घोषणा इस साल की शुरुआत में मार्च में की गई थी। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। एक तरफ जहां प्रभास 'सालार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Kareena Kapoor: करीना ने बेटे का नाम 'तैमूर' रखने की वजह पर तोड़ी चुप्पी, सैफ के दोस्त से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
Prabhas movie spirit go on floors in June 2024 Bhushan Kumar shares update Sandeep Reddy Vanga allu arjun film
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर शामिल होंगे। यह फिल्म इसी साल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Kareena Kapoor: नैनी के लिए तैमूर और जेह ने परिवार में रखी नई परंपरा की नींव, करीना ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed