फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Collection: प्रभास की 'सलार' ने दुनियाभर में काटा बवाल, कुल कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Thu, 28 Mar 2024 01:32 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Mar 2024 01:32 AM IST
सार

'सलार पार्ट 1' का दुनियाभर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा है। प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 
 

विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar closing collections are here know worldwide earning of south superstar
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

'सलार पार्ट 1' हाल के दिनों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है और इसने अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसी बीच फिल्म का समापन कलेक्शन सामने आ गया है। प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म का दुनियाभर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 617 करोड़ रुपये है। 

Prabhas starrer Salaar closing collections are here know worldwide earning of south superstar
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' ने अब तक तेलुगु राज्यों में 128 करोड़ की कमाई की है और यह अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। निजाम में भी 'सलार' ने 61 करोड़ शेयर का रिकॉर्ड कलेक्शन किया जो शानदार है। अब सारा फोकस पार्ट 2 पर है और खबर के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। प्रशांत नील यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दूसरा भाग और भी बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।

Prabhas starrer Salaar closing collections are here know worldwide earning of south superstar
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

होम्बले ने 'सलार' को दो भाग में बनाने का फैसला लिया है। फिल्म के पहले पार्ट से निर्माताओं को भारी मुनाफा हुआ है। बैक-टू-बैक हिट देने के बाद प्रभास खेल में वापस आ गए हैं और अगली कड़ी के लिए सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं।
 

Yes Papa Review: बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी एक असरहीन फिल्म, अनंत महादेवन की अदाकारी देख तरस आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar closing collections are here know worldwide earning of south superstar
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

'सलार' की बात करें तो यह दो दोस्तों की कहानी है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन दोस्त की भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया, और इसके पीछे का कारण इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसक सीन थे। 'सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम’ के एलान के बाद से ही फैंस का उत्साह चरम पर है। 
 

Kangana Ranaut: भाजपा का टिकट मिलते ही एक्शन में आईं कंगना रणौत, कांग्रेस को बताया भगावह पार्टी

विज्ञापन
Prabhas starrer Salaar closing collections are here know worldwide earning of south superstar
सलार: पार्ट 1-सीजफायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सलार' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 'सलार' को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। फिल्म के 2025 में रिलीज होने की चर्चा हैं। चर्चा है कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी आ सकता है।
 

Heeramandi: भंसाली की हीरामंडी की प्रीमियर तारीख से उठा पर्दा, जानें कब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed