{"_id":"65f8221cb058d0c53106a898","slug":"prabhas-upcoming-film-raja-saab-new-update-producer-said-the-vfx-in-the-film-will-be-top-notch-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Cinema: प्रभास की 'राजा साहब' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के निर्माता ने किए कई बड़े खुलासे","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
South Cinema: प्रभास की 'राजा साहब' को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के निर्माता ने किए कई बड़े खुलासे
तेलुगु सुपरस्टार प्रभास को उनके फैंस रेबेल स्टार भी कहते हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी मौजूद हैं। इसकी स्टारकास्ट की वजह फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है।
इस बीच उनकी एक और आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कल्कि 2898 एडी के बाद प्रभास राजा साहब नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता विश्व प्रसाद ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ऐसे विवरण साझा किए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान प्रसाद ने बताया है कि फिल्म में दर्शकों को प्रभावशाली वीएफएक्स का व्यापक उपयोग देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि फिल्म में वीएफएक्स शीर्ष स्तर का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसाद ने यह भी उम्मीद जताई है कि उनका दमदार कंटेंट देख दर्शक जरूर आश्चर्यचकित होंगे। इस बातचीत के दौरान निर्माता ने यह बताया कि राजा साहब की फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और कल्कि 2898 एडी के बाद इस पर और अधिक अपडेट सामने आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को मारुति ने लिखा और निर्देशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजा साहब एक रोमांटिक-हॉरर फिल्म है। फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी शामिल हैं। मारुति के साथ यह प्रभास की पहली फिल्म है। उम्मीद है कि यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन फिल्मों के अलावा प्रभास के पास सालार पार्ट-2 जैसी बड़े बजट की फिल्म है। वहीं वे विष्णु मांचू के कन्नप्पा में भी कैमियो भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सुनाई अपने माता-पिता की संघर्ष गाथा, बोलीं- 'सब जानती हूं, नहीं करूंगी कोई शिकायत'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।