फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

Sun, 17 Mar 2024 08:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Mar 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
South actor Nikhil Siddhartha announced his upcoming Film Karthikeya 3 Read details inside
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : एक्स

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी अच्छा बिजनेस किया था। इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले फैंस को लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के तीसरे भाग की घोषणा कर दी है।


Dhanush: धनुष के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, इस निर्देशक के साथ फिल्म बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

South actor Nikhil Siddhartha announced his upcoming Film Karthikeya 3 Read details inside
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : एक्स

अभिनेता ने इस बात को कंफर्म किया है कि निर्देशक चंदू मोंडेती फिल्म के तीसरे भाग की पटकथा पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए निखिल ने एक्स पर लिखा, "डॉ. कार्तिकेय जल्द ही एक बिल्कुल नए साहसिक कार्य की तलाश में...।" इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।

South actor Nikhil Siddhartha announced his upcoming Film Karthikeya 3 Read details inside
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : एक्स

अभिनेता की इस पोस्ट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। उनके बयान से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आगामी फिल्म में उन्हें जबर्दस्त सिनेमाई अनुभव प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर फैंस  तरह तरह के कमेंट कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Nikhil Siddhartha announced his upcoming Film Karthikeya 3 Read details inside
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का स्केल पिछली दो फिल्मों से अधिक होगा। फिलहाल इस फिल्म के कथानक और कलाकारों के बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है, फिर भी लोग इस फिल्म का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।
Randeep Hooda: वीर सावरकर के पोते ने की रणदीप की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने इस फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत

विज्ञापन
South actor Nikhil Siddhartha announced his upcoming Film Karthikeya 3 Read details inside
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल सिद्धार्थ को आखिरी बार 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'स्पाई' में देखा गया था, जिसे गैरी बीएच ने निर्देशित किया था। वहीं, उनकी फिल्म कार्तिकेय 2 की बात करें तो कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने 86.75 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ही 31.35 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
Priyanka Chopra: डिज्नी की 'टाइगर' को प्रियंका देंगी अपनी आवाज, बोलीं- 'हर मां इससे खुद को महसूस करेगी जुड़ा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed