फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुए कन्नड़ सितारे, सोशल मीडिया पर अभिनेता को किया याद

Sun, 29 Oct 2023 06:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Oct 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Death Anniversary Kichcha Sudeep Rakshit Shetty Remembers Superstar on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीत राजकुमार के असामयिक निधन की खबर से दो साल पहले पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में डूब गई थी। बेंगलुरु में अपने जिम में सुबह की कसरत के बाद वह दिल का दौरा पड़ने से अचानक गिर पड़े और उनकी जान चली गई। 


TV Celebs: अपने किरदारों के नाम से घर-घर में मशहूर हैं ये टीवी सेलेब्स, मुश्किल से कोई जानता होगा असली नाम

Puneeth Rajkumar Death Anniversary Kichcha Sudeep Rakshit Shetty Remembers Superstar on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के जाने के दो साल बाद भी परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें आज भी दिल से याद करते हैं। आज (29 अक्तूबर) उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर कई कन्नड़ सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।
 

Puneeth Rajkumar Death Anniversary Kichcha Sudeep Rakshit Shetty Remembers Superstar on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा जिसका अनुवाद इस प्रकार है, ''हमारा गले मिलना शाश्वत है।'' 777 चार्ली फेम रक्षित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा: "आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित हैं। उनकी आत्मा उन लोगों के दिलों में जिंदा है, जिनको उन्हें जानने का सौभाग्य मिला। अप्पू सर को याद कर रहा हूं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Death Anniversary Kichcha Sudeep Rakshit Shetty Remembers Superstar on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर केजीएफ स्टार यश के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें पुनीत जोड़े को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई फैन क्लब पुराने वीडियो साझा कर रहे हैं जहां जूनियर एनटीआर (जो मूल रूप से कन्नड़ हैं) जैसे प्रमुख अभिनेता दिवंगत अभिनेता के बारे में अपने विचार साझा करते हुए भावुक होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar Death Anniversary Kichcha Sudeep Rakshit Shetty Remembers Superstar on social media
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2021 में पुनीत का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह अप्पू, अभि, वीरा कन्नडिगा, मौर्या, आकाश, अजय, अरासु, मिलाना, वामशी, राम, जैकी, हुडुगारू, पावर, राणा विक्रमा, राजाकुमारा, अंजनी पुत्र, नतासारवभौमा, युवरत्ना के लिए जाने जाते थे। वह आखिरी बार वन्यजीव डॉक्यू-ड्रामा गंधदा गुड़ी में नजर आए थे। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Karan Johar: दीपिका-रणवीर को ट्रोल करने वालों पर करण ने साधा निशाना, निर्माता ने जवाब से की सबकी बोलती बंद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed