{"_id":"674e7ef6a50154aea70c9d59","slug":"pushpa-2-allu-arjun-get-emotional-as-sukumar-lauds-him-ahead-of-film-release-video-goes-viral-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:20 AM IST
सार
Pushpa 2 Allu Arjun: हाल ही में हैदराबाद में पुष्पा 2 द रूल का इवेंट बड़ी ही धूमधाम से हुआ। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजदूर थी। लेकिन इस दौरान निर्देशक सुकुमार ने ऐसा कुछ क्या कहा कि अल्लू अर्जुन अपने आंसू पोंछते नजर आए। पुष्पा 2 के इवेंट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ स्टालिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उस समय भावुक हो गए जब हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट में पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने उनकी प्रशंसा की। सोमवार को अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने कई प्रशंसकों की मौजूदगी में एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। दोनों ने पुष्पा 2 को बढ़ावा दिया और एक-दूसरे के बारे में अपने विचार साझा किए। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन की लगन और मेहनत की तारीफ की, जिसे सुनकर अल्लू अर्जुन की आंखों में आंसू आ गए।
2 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकुमार ने वायरल हो रहे एक वीडियो में कहा, "पुष्पा-1 और पुष्पा-2 बनी, बनी के प्रति मेरे प्यार की वजह से। हमारा रिश्ता ऊर्जा के आदान-प्रदान जैसा है।" "बनी छोटी से छोटी भूमिका के लिए भी बेहतरीन प्रयास करते है - चाहे वह पलक हिलाना हो या सही आवाज में बोलना हो। यही लगन और इस तरह का काम किसी भी फिल्म निर्माता को प्रेरित करता है।"
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकुमार ने बताया कि जब उन्होंने पुष्पा पर काम शुरू किया, तो उनके पास पूरी कहानी तैयार नहीं थी। सुकुमार ने कहा, "मैंने बस कुछ सीन सुनाए, लेकिन बनी की ऊर्जा मुझे रचना करने के लिए प्रेरित करती है। पुष्पा ने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है और इसमें शामिल सभी लोगों को उस स्तर तक पहुंचना था।"
सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से इस बात के लिए माफी मांगी कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपने करियर के तीन साल लगा दिए। सुकुमार ने आगे मजाक में कहा, "मैं पुष्पा-3 के जरिए उन्हें इतनी जल्दी परेशान नहीं कर सकता।"
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में रश्मिका मंदाना, श्रीलीला और निर्देशक एसएस राजामौली भी शामिल हुए। यह पुष्पा 2 की रिलीज से पहले आखिरी ऑन-ग्राउंड प्रमोशनल इवेंट था। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले फहाद फासिल प्रमोशनल गतिविधियों का हिस्सा नहीं बन सके। हालांकि, अल्लू अर्जुन ने मलयाली अभिनेता की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि फहाद का प्रदर्शन सभी को उनकी एक्टिंग के बारे में जानने के लिए मजबूर कर देगा।
The Sabarmati Report: कंगना रनौत ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', बोलीं- चिताओं की आग पर राजनीतिक रोटियां सेकी गईं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।