सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 10: हिंदी पट्टी में 'पुष्पा 2' की धाक, 'जवान' और 'स्त्री 2' को धूल चटाने को तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 15 Dec 2024 07:57 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। वहीं, हिंदी बेल्ट में यह 'जवान' और 'स्त्री 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने के लिए कदम बढ़ा चुकी है। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 10 allu arjun rashmika mandanna film today box office report earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन और फहद फासिल अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने घरेलू सहित वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'पुष्पा 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसकी रिलीज को आज 10 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसकी लेटेस्ट कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Pushpa 2 Collection Day 10 allu arjun rashmika mandanna film today box office report earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

800 करोड़ी बनी 'पुष्पा'

'पुष्पा 2' ने नौ दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 824.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार की बात करें तो फिल्म ने 62.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'पुष्पा 2' 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में सफल रही है। मूवी का अब तक का टोटल 824.5 करोड़ रुपये हो गया है। 
 

पुष्पा 2 कलेक्शन (दिन अनुसार) कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 175.1
दूसरा दिन  93.8
तीसरा दिन 119.25 
चौथा दिन  141.05
पांचवां दिन  64.45
छठा दिन 51.55
सातवां दिन  43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन  36.4
दसवां दिन  62.3
टोटल  824.5

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 10 allu arjun rashmika mandanna film today box office report earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी बेल्ट में भी गाड़े झंडे

'पुष्पा 2' की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है। इसने हिंदी भाषा से अब तक 498.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह सबसे बड़ा दूसरा शनिवार है, जिसने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 33.00 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले साल की ब्लॉकबस्टर जवान ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 38.05 करोड़ रुपये कमाए थे।
 

Pushpa 2 Collection Day 10 allu arjun rashmika mandanna film today box office report earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

'स्त्री 2'-'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को देगी मात!

'पुष्पा 2' का दूसरा सप्ताहांत 115 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है, जो एक बार फिर बड़े अंतर से अब तक का सबसे अधिक कारोबार होगा। उम्मीद है कि यह फिल्म तीसरे मंगलवार तक हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके बाद यह 'जवान' और 'स्त्री 2' के लाइफटाइम भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगी, ताकि यह सर्वकालिक नंबर 1 हिंदी फिल्म बन सके। साथ ही तेलुगु फिल्म के नाते हिंदी बेल्ट में 600 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर इतिहास रच सके। 

Allu Arjun: जेल से लौटे पुष्पा से गले मिलकर रोए डायरेक्टर सुकुमार, देखें अल्लू अर्जुन से जुड़े 5 वायरल वीडियोज

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 10 allu arjun rashmika mandanna film today box office report earning and occupancy
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब

रविवार के कलेक्शन पर टिकीं निगाहें

'पुष्पा 2' का कलेक्शन ऐतिहासिक है। फिल्म के पास अकल्पनीय प्रदर्शन करने यानी दूसरे रविवार को रिकॉर्ड कारोबार करने की संभावना है। 'पुष्पा 2' ने अल्लू अर्जुन को हिंदी बाजारों में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक के रूप में स्थापित किया है। वहीं, इस फिल्म की सफलता ने तीसरे पार्ट से दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। 

Allu Arjun: 'एक अभिनेता की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं...', अल्लू अर्जुन के विवाद पर बोले सोनू सूद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed