फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 14: हजार करोड़ी बनने की राह पर 'पुष्पा 2', हिंदी में 'स्त्री 2' को पछाड़ बनी नंबर 1

Thu, 19 Dec 2024 09:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Dec 2024 09:57 AM IST
सार

'पुष्पा 2' हजार करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की राह पर है। इसी बीच हिंदी बेल्ट में ये 'स्त्री 2' को पछाड़कर नंबर वन फिल्म बन गई है। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 latest box office collection allu arjun rashmika mandanna film earning hindi report
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा झुकेगा नहीं', इस डायलॉग ने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ दी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी अपनी पकड़ बनाई हुई है और हर दिन नए कलेक्शन के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। मास एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए हैं और अपने दूसरे बुधवार के कलेक्शन के साथ यह एक हजार करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। 

Pushpa 2 latest box office collection allu arjun rashmika mandanna film earning hindi report
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

1000 करोड़ी बनने की राह पर 'पुष्पा 2'

'पुष्पा 2' की कमाई में 14वें दिन 10.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसने 14 दिन में भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 973.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब यह हजार करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए अपने कदम तेजी से आगे बढ़ा रही है। 

Pushpa 2 latest box office collection allu arjun rashmika mandanna film earning hindi report
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

तेलुगु-तमिल और मलयालम भाषा में कुल कारोबार

तेलुगु में फिल्म ने 14 दिन में 293.39 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तमिल में सामूहिक मनोरंजन 51.6 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 7.02 करोड़ रुपये, जबकि मलयालम में फिल्म ने 13.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रुझानों के अनुसार, ऐसा लगता है कि सुकुमार के जरिए निर्देशित यह फिल्म इस वीकएंड पर हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। 

Amol Palekar: अमोल पालेकर ने आमिर खान पर किया कटाक्ष! 'पीके' को ऑस्कर में भेजने के लिए जूरी पर था दबाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 latest box office collection allu arjun rashmika mandanna film earning hindi report
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

हिंदी बेल्ट में गाड़े झंडे

 

'पुष्पा 2' ने सबसे ज्यादा कारोबार हिंदी बेल्ट से किया है। मूवी ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 70.3 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 56.9 करोड़, तीसरे दिन 73.5, चौथे दिन 85 करोड़, पांचवें दिन 46.4 करोड़, छठे दिन 36 करोड़, सातवें दिन 30 करोड़, आठवें दिन 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसकी पहले हफ्ते की कमाई 425.1 करोड़ रुपये रही। 

75 years of Navketan: हिंदी सिनेमा को अलग मुकाम पर ले जाने वाले देव आनंद और उनके भाइयों की कहानी

 

'पुष्पा 2' हिंदी कलेक्शन (दिन अनुसार) कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 70.3
दूसरा दिन 56.9
तीसरा दिन 73.5
चौथा दिन  85
पांचवां दिन 46.4
छठा दिन  36
सातवां दिन 30
आठवां दिन 27
नौंवा दिन  27
10वां दिन 46
11वां दिन 54
12वां दिन 20.5
13वां दिन 18.5
14वां दिन 16.25
टोटल  607.35

विज्ञापन
Pushpa 2 latest box office collection allu arjun rashmika mandanna film earning hindi report
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'स्त्री 2' और 'जवान' को भी दिया पछाड़

फिल्म ने नौवें दिन 27 करोड़, 10वें दिन 46 करोड़, 11वें दिन 54 करोड़, 12वें दिन 20.5 करोड़, 13वें दिन 18.5 करोड़ और 14वें दिन 16.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इस तरह हिंदी बेल्ट में 'पुष्पा 2' का अब तक का कुल कारोबार 607.35 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह इसने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'स्त्री 2' (598 करोड़ रुपये) और 'जवान' (582 करोड़ रुपये) के नेट कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं फिल्में कमाई करोड़ रुपये में
पुष्पा 2 607.35
स्त्री 2 598 (नेट कमाई)
जवान 582 (नेट कमाई)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed