फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे, लोगों की बिगड़ी तबीयत; बंद हुआ शो

Fri, 06 Dec 2024 12:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक रहस्यमयी स्प्रे की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में स्क्रीनिंग बंद करनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun film
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' की मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में स्क्रीनिंग 5 दिसंबर को एक रहस्यमयी स्प्रे के कारण रोक दी गई थी। इसके बाद, घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई जो अब मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इंटरवल के बाद स्क्रीनिंग 15-20 मिनट के लिए रोक दी गई। सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2' का रनटाइम तीन घंटे और 21 मिनट है।

Pushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun film
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

रहस्यमयी स्प्रे से बढ़ी दिक्कत 

किसी अज्ञात व्यक्ति ने कोई पदार्थ छिड़क दिया जिससे थिएटर में मौजूद लोगों को खांसी, गले में जलन और उल्टी होने लगी। शिकायतों के बाद शो को बंद कर दिया गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर स्क्रीनिंग दोबारा शुरू हुई। पुलिस अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि थिएटर के अंदर किस स्प्रे का इस्तेमाल किया गया था। उन्हें संदेह है कि जो स्प्रे बाहर खुली जगह में इस्तेमाल किया जाना था, उसका इस्तेमाल थिएटर के अंदर किया गया होगा।

Pushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun film
'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुई स्क्रीनिंग

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सुराग ढूंढने के लिए अंदर के लोगों से पूछताछ की गई। थिएटर के अंदर मौजूद एक दर्शक ने बताया, 'जैसे ही हम इंटरवल के बाद वापस गए, हमें खांसी होने लगी। हम बाथरूम में गए और उल्टी कर दी। बदबू 10-15 मिनट तक रही। दरवाजे खुलने के बाद गंध खत्म हो गई। उसके बाद फिल्म फिर से शुरू हुई।'

Pushpa 2 Day 1 Records: देश विदेश में बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज, पहले ही दिन बना दिए ये 10 दिलचस्प रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun film
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल 

इस बीच, 'पुष्पा 2' ने भारत में पहले दिन 175 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। हिंदी बेल्ट से इसने भारत में 67 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ दिया।

Pushpa 2: सिनेमाघर में नहीं लगी 'पुष्पा 2' तो भड़क उठा शख्स, दोस्तों के साथ की तोड़फोड़; मालिक को दे डाली धमकी

विज्ञापन
Pushpa 2 Screening stopped after Mysterious spray sprayed IN theatre another controversy with allu arjun film
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकएंड कलेक्शन पर टिकीं निगाहें 

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब हर किसी की निगाहें 'पुष्पा 2' के वीकएंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed