'एनिमल' की भारी सफलता के बाद, रश्मिका मंदाना अब अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म में रश्मिका ने अपने दमदार किरदार से हर किसी को प्रभावित किया है। वहीं, अब उनके 'पुष्पा 2' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो बेहद खुश करने वाला है।
Pushpa 2: एनिमल की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 की शूटिंग के लिए तैयार, जानें कब से शुरू होगा शेड्यूल?
रश्मिका मंदाना इन दिनों 'एनिमल' की भारी सफलता का आनंद उठा रही हैं। इसी बीच उनकी आगामी बहु्प्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिनेत्री 13 दिसंबर को हैदराबाद में 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग शुरू करेंगी। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'रश्मिका मंदाना फिल्म एनिमल के लिए मिल रहे प्यार और प्रशंसा से बेहद खुश हैं। एनिमल की भारी सफलता के तुरंत बाद, रश्मिका 13 दिसंबर को हैदराबाद में अत्यधिक महत्वाकांक्षी और ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी पुष्पा 2: द रूल की शूटिंग शुरू करेंगी। अभिनेत्री अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म में श्रीवल्ली की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराएगी।'
कुछ दिन पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अल्लू अर्जुन की पीठ में तेज दर्द के कारण 'पुष्पा 2' की शूटिंग दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई थी। रिपोर्ट थी, 'अल्लू अर्जुन एक गाने और एक फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के लिए जतारा गेट-अप में थे। हालांकि, पोशाक और जोरदार दृश्यों से उनकी पीठ में गंभीर दर्द होने लगा। इसके बावजूद बन्नी को शूटिंग जारी रखनी थी, लेकिन सुकुमार ने अपने स्वास्थ्य को और अधिक प्रभावित करने के बजाय ब्रेक लेने का फैसला किया।' वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि सुपरस्टार ठीक होने के बाद शूटिंग को वापस से शुरू करेंगे।
Dunki: शाहरुख खान ने यूएई में 'डंकी' का खास गाना किया शूट, खबर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
इस वर्ष की शुरुआत में, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' से अपना फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा किया था जिसमें वह साड़ी पहने हुए थे और उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। उन्होंने चूड़ियां, आभूषण, एक नाक पिन और झुमका भी पहना था। बाद में फिल्म से फहद फासिल का लुक पोस्टर भी जारी किया गया। फैंस अब रश्मिका मंदाना के लुक पोस्टर का इंतजार कर रहे हैं।
Animal: न्यूड सीन, मैरिटल रेप से लेकर हिंसा और अल्फा मेल थ्योरी तक, इन 10 दृश्यों की वजह से विवादों में एनिमल
पहले यह कहा गया था कि 'पुष्पा 2: द रूल' के दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि 'पुष्पा 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। एक्शन ड्रामा लाल चंदन की तस्करी से संबंधित है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
BIGG BOSS 17: बिग बॉस के घर से बेघर हुईं सना रईस, सलमान खान ने दिखाया बाहर का रास्ता