एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:47 PM IST
सार
Pushpa 2 Starcast Networth: पुष्पा 2 द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रशंसकों का उत्साह फिल्मों को लेकर बढ़ता ही जा रहा है। साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज का दूसरा भाग है पुष्पा 2 द रूल। क्या आपको पता है कि पुष्पा 2 में नजर आने वाले कलाकारों की नेटवर्थ कितनी है।
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पुष्पा 2 द रूल की रिलीज को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले आपको बताते हैं पुष्पा 2 द रूल की पूरी स्टारकास्ट की नेटवर्थ के बारे में। तो देर किस बात की आप भी जान लीजिए अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, जगतपति बाबू, श्रीलीला और फहद फासिल कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
2 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के मेन लीड हीरो अल्लू अर्जन की। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पा के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले साल 2021 में पुष्पा द राइज में अल्लू की फिल्म को काफी पसंद किया गया था, यही वजह है कि निर्माता-निर्देशक फिल्म का दूसरा भाग पुष्पा 2 लेकर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 द रूल के लिए अल्लू ने ने 300 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस ली है। इस रकम के साथ वे भारत के सबसे महंगे अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन कुल 460 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
3 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
रश्मिका मंदाना
अब बात करते हैं फिल्म की मेन लीड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की। रश्मिका फिल्म में एक बार फिर से श्रीवल्ली के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में रश्मिका यानी आपकी श्रीवल्ली का लुक काफी शानदार और मनमोहक है। अल्लू और रश्मिका की जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा जोड़ी है। रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की फीस की बात करें तो अभिनेत्री ने कथित तौर पर फिल्म से 10 करोड़ रुपये फीस वसूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति लगभग 45 करोड़ रुपये के आस पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
श्रीलीला
श्रीलीला ने अपने बेहतरीन अभिनय से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपना नाम बनाया है। उन्होंने कम उम्र में कन्नड़ फिल्म "किस" से अपने करियर की शुरुआत की थी। पुष्पा 2 में श्रीलीला ने किसिक सॉन्ग में अपने ठुमकों से लोगों को घायल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलीला ने अपने स्पेशल डांस नंबर "किसिक" के लिए कुल 2 करोड़ रुपये फीस वसूली है। वहीं श्रीलीला की नेटवर्थ कुल 5 से 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
जगपति बाबू-प्रकाश राज
इस बार पुष्पा 2 द रूल में जगपति बाबू भी अहम भमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सालार के अलावा कई साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदार से सभी का दिल जीत चुके जगपति बाबू की कुल संपत्ति 180 करोड़ रुपये है। कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में विलेन की भूमिका से सभी को हमेशा एंटरटेन करने वाले अभिनेता प्रकाश राज के पास 17 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा कार है और 45 लाख की BMW 520D है। कुल मिलाकर प्रकाश राज 32 करोड़ रुपये संपत्ति के मालिक हैं।
Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा को नागा चैतन्य ने किया था प्रपोज, 'विश्वास नहीं हुआ ऐसा कहो जैसा तुम्हारा...'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।