फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के कार्यक्रमों फहद फासिल की अनुपस्थिति पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Thu, 28 Nov 2024 09:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2024 09:53 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन ने फहद फासिल की अनुपस्थिति पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेता ने कहा कि उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव था। उन्होंने यह भी कहा कि फहद ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है और वह मलयाली दर्शकों को गर्व महसूस कराएंगे।
 

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Breaks Silence on Fahadh Faasil Absence at Events Shares His Thoughts
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स

पुष्पा 2 द रूल अपनी रिलीज से अब कुछ ही दिन दूर है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हाल ही में कोच्चि में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां अभिनेता ने फहद फासिल की अनुपस्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Breaks Silence on Fahadh Faasil Absence at Events Shares His Thoughts
अल्लू अर्जुन, फहद फासिल - फोटो : यूट्यूब
फहद फासिल की अनुपस्थिति पर दी प्रतिक्रिया

अल्लू अर्जुन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि फहद फासिल के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने सह-कलाकार की कमी महसूस हो रही है, काश वे दोनों साथ में केरल में मंच साझा कर सकते। अल्लू अर्जुन ने कहा, "यह एक यादगार पल होता।" उन्होंने फहद फासिल का धन्यवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दर्शकों से कहा कि 'फाफा' (फहद फासिल) ने पुष्पा 2 में शानदार काम किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह पूरी दुनिया में मलयाली दर्शकों को गर्व महसूस कराएंगे।

Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Breaks Silence on Fahadh Faasil Absence at Events Shares His Thoughts
अल्लू अर्जुन - फोटो : वीडियो ग्रैब
तारीफ में कही यह बात

अल्लू अर्जुन ने कहा, "मेरे सभी फिल्मों में यह पहली बार है जब मैंने एक बेहतरीन मलयाली अभिनेता, हमारे 'फाफा' के साथ काम किया। आज सच में मुझे उन्हें देखकर अच्छा लगता। मुझे सच में लगता है कि काश हम दोनों आज केरल में एक साथ खड़े होते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Breaks Silence on Fahadh Faasil Absence at Events Shares His Thoughts
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
रश्मिका को कहा नेशनल क्रश

इस इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना की भी खूब तारीफ की। उन्हें 'नेशनल क्रश' बताते हुए उन्होंने कहा कि रश्मिका अपनी अभिनय से एक बार फिर से पूरे देश का दिल जीतने वाली हैं। उन्होंने रश्मिका को अपनी 'अपनी श्रीवल्ली' भी कहा और यह बताया कि इस बार हर कोई उनकी एक्टिंग को सराहेगा।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule actor Allu Arjun Breaks Silence on Fahadh Faasil Absence at Events Shares His Thoughts
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना। - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

अल्लू अर्जुन ने यह भी साझा किया कि रश्मिका पिछले तीन वर्षों से उनके साथ काम करने वाली एकमात्र अभिनेत्री रही हैं। अभिनेता ने कहा, "आप ही मेरी वह हीरोइन हैं, जिन्हें मैंने सेट पर देखा है। आप मेरे लिए घर के सदस्य की तरह बन गई हैं। आपके साथ काम करना बहुत आरामदायक है। आप मुझे घर जैसा महसूस कराती हैं। आपकी मदद के बिना, 'पुष्पा' संभव नहीं होता।" सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Saiyami Kher: कृपया ध्यान दें, संयम से मेरा नाम पड़ा संयमी, सैयमी या सैयामी मेरा नाम ही नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed